फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hasan Ali clarified his marriage reports, says nothing confirmed yet

भारतीय लड़की से शादी को लेकर पाक क्रिकेटर हसन अली का बड़ा बयान, बोले- अभी कुछ तय नहीं

Tue, 30 Jul 2019 08:11 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 30 Jul 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
Hasan Ali clarified his marriage reports, says nothing confirmed yet
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली ने भारतीय लड़की संग अपनी शादी की खबरों पर ब्रेक लगा दी। मंगलवार को सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर पोस्ट करते हुए पाक पेसर ने कहा कि अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। इस मसले पर जल्द ही हमारे परिवार आपस में मुलाकात करेंगे और फिर फैसला किया जाएगा। इसे लेकर हम जल्द ही धोषणा करेंगे। बता दें कि सोमवार रात से हसन अली की हरियाणा निवासी भारतीय युवती से शादी की खबरें मीडिया में चल रही है।

विज्ञापन

कौन है शामिया आरजू?

शामिया आरजू हरियाणा के नूंह की रहने वाली हैं। एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर शामिया ने मानव रचना यूनिवर्सिटी से बीटेक (ऐरोनेटिकल) की डिग्री ली है। पहले उसकी जेट ऐवरवेज में नौकरी लगी थी। फिलहाल वह तीन साल से एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर के पद पर कायर्रत हैं। शामिया एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर हैं।

शामिया के पिता पूर्व बीडीपीओ लियाकत अली ने अमर उजाला से बताया था कि शादी 20 अगस्त को होगी। परिवार के दस सदस्य 17 अगस्त को दुबई जा रहे हैं। इनमें शामिया, बेटा अकबर अली, पत्नी रहीशा, दामाद अलताफ हुसैन, बेटी बिलकिस, भाई हनीस अहमद, बेटी मुमताज व  केशर जहां सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान से खास कनेक्शन

लियाकत अली ने बताया कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बंटवारे के समय पाकिस्तान के पूर्व सांसद एवं पाकिस्तान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन रहे सरदार तुफैल उर्फ खान बहादुर और मेरे दादा सगे भाई थे। उनके परिवार फिलहाल पाकिस्तान के कसूर जिला के कच्ची कोठी नईयाकी में रहते हैं। उनके जरिए ही शामिया का रिश्ता तय हुआ है।

उन्होंने कहा कि बेटी की शादी तो करनी है चाहे इंडिया में हो या फिर पाकिस्तान में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बंटवारे के समय हमारे रिश्तेदारों सहित बड़ी संख्या में लोग पाकिस्तान चले गऐ थे। आज भी उनसे बातें होती रहती हैं।

विज्ञापन

वैसे अगर यह निकाह हुआ तो हसन अली पहले क्रिकेटर नहीं होंगे, जिनका निकाह किसी भारतीय से होगा। अभिनेत्री रीना रॉय ने क्रिकेटर मोहसिन खान, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा बल्लेबाज शोएब मलिक से पहले शादी रचा चुकी हैं।

वहीं अगर हसन अली के करियर की बात की जाए तो 53 वन-डे इंटरनेशनल में 82 विकेट चटका चुके इस पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने 9 टेस्ट मैच भी खेले हैं। विश्व कप 2019 में फीका प्रदर्शन करने वाले अली चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाक टीम के अहम खिलाड़ी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed