दिल्ली मैच के बाद रोहित शर्मा की होगी टेस्ट से विदाई!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से ठीक दो साल पहले अपने टेस्ट डेब्यू में शतक ठोकने वाले रोहित शर्मा पर आज टेस्ट टीम से बाहर होने की तलवार लटक रही है। फ्रीडम सीरीज के दो मैचों में उनका कुल स्कोर 26 रन है। नागपुर टेस्ट में उनके बल्ले से 2 और 23 रन निकले जबकि दिल्ली में हालत और पतली हो गई। वह दोनों पारियों में सिर्फ 1 रन ही बना सके।
दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में छठे नंबर पर वह बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन 1 रन ही बना सके। दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा के चोटिल होने के चलते उन्हें तीसरे नंबर का ऑफर दिया गया। लेकिन वह यहां भी फेल साबित हुए, बिना कोई स्कोर किए पवेलियन लौट गए।
वनडे में दो बार डबल सेंचुरी लगाने वाले इकलौते भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा टेस्ट में लगातार फेल हो रहे हैं। आलम यह है कि उनकी टेस्ट काबलियत पर अंगुली भी उठने लगी है। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने उन्हें दुबारा रणजी में लौटने की सलाह दी है।
टेस्ट में शानदार था आगाज
वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती दोनों पारियों में शतक लगाने वाले रोहित उस वक्त टीम के लिए टेस्ट में नया चमकता चेहरा थे। इसी सीरीज के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
रोहित के लिए टेस्ट में हालात अब उतने सरल नहीं रह गए हैं। रोहित और अजिंक्य रहाणे दोनों ने एक ही साल में टेस्ट में डेब्यू किया था लेकिन आज एक तरफ रहाणे जहां टेस्ट में बुलंदी पर हैं और इस फॉर्मेट बड़ा नाम हो चुके हैं, दूसरी ओर रोहित खास छाप छोड़ने में कमयाब नहीं हो सके।
क्यों हो रहे हैं रोहित टेस्ट में फेल
वनडे में दो बार दोहरा शतक लगाने वाले रोहित शर्मा के कारनामे से यह बात तो स्पष्ट है कि उनमें टेम्परामेंट की कमी नहीं। वह पूरे दिन-भर लगातार बल्लेबाजी करने में सक्षम भी हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि उनके टेस्ट में फेल होने के पीछे कारण क्या है?
टीम इंडिया के बल्लेबाजी के कोच संजय बांगर ने रोहित का बचाव किया। टीम के बल्लेबाजी के कोच होने के नाते उनके लिए रोहित की फॉर्म को वापस लाना चुनौती है। हालांकि वह खुद को इस संदर्भ में निश्चिंत बताते हैं।
वहीं, दूसरी ओर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर दिल्ली और नागपुर टेस्ट में रोहित की खराब फॉर्म पर उनसे खासे नाराज हैं। वह कहते हैं कि रोहित खुद ही अपना टेस्ट करियर बर्बाद करने पर तुले हैं।
एक इंटरव्यू में मांजरेकर ने कहा कि वह टेस्ट को टी-20 और वनडे की तरह खेलना चाहते हैं। वह बड़ी हिट लगाने के चक्कर में गेंदबाजों का शिकार हुए हैं। इतना ही नहीं इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ भी वह ऐसी ही कुछ गलतियां करते हुए दिखे थे।
रोहित की आउट ऑफ फॉर्म पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर भी अपनी राय दे चुके हैं। उन्होंने कहा जब आप सही नहीं खेल रहे होते हैं तो आप सिर्फ आउट ऑफ फॉर्म ही नहीं लॉ कंफिडेंस का शिकार भी होते हैं। उन्होंने रोहित को घरेलु क्रिकेट में ध्यान देने की सलाह दी।