{"_id":"0fc47f42-4df7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"harshal-patel-five-keeps-haryana-hoping","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी रणः यूपी ने तमिलनाडु को दिया मुश्किल लक्ष्य","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी रणः यूपी ने तमिलनाडु को दिया मुश्किल लक्ष्य
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 24 Dec 2012 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ मैच में उत्तर प्रदेश ने तमिलनाडु के सामने जीत के लिए 421 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा है। जवाब में तमिलनाडु ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बगैर नुकसान के पांच रन बना लिए हैं। उत्तर प्रदेश के पहली पारी के 392 रन के जवाब में तमिलनाडु की पारी 179 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
अजी मुर्तजा ने सात विकेट लेकर मेजबान टीम को सस्ते में सिमटने पर मजबूर कर दिया। मुरली विजय ने सर्वाधिक 42 जबकि अरुण कार्तिक ने 32 रन बनाए। दूसरी पारी में यूपी ने हालांकि अच्छी शुरुआत की और तन्मय श्रीवास्तव (27) और मुकुल डागर (65) ने 65 रन की साझेदारी कर टीम को ठोस शुरुआत दी लेकिन इसके बावजूद पूरी टीम 207 रन पर ढेर हो गई। औशिक श्रीनिवास ने चार और सुनील सैम ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
हरियाणा ने कर्नाटक को दिया फालोऑन
हर्षल पटेल के पांच और अमित मिश्रा के तीन विकेट की शानदार गेंदबाजी से हरियाणा ने कर्नाटक को ग्रुप ‘बी’ मैच के तीसरे दिन फालोआन के लिए मजबूर कर दिया। हरियाणा ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 587 रन बनाकर घोषित की थी। जवाब में कर्नाटक की पूरी टीम 272 रन पर ढेर हो गई। कुणाल कपूर ने 106 रन बनाए जबकि राबिन उथप्पा ने 51 रन का योगदान दिया। दिन का खेल समाप्त होने तक कर्नाटक ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 63 रन बना लिए थे। लोकेश राहुल 24 और उथप्पा 37 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
पंजाब ने गुजरात पर बनाई बढ़त
उदय कॉल (93) बेशक शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने गुजरात के खिलाफ पंजाब को अहम बढ़त दिला दी। गुजरात ने पहली पारी में 266 रन बनाए थे जिसके जवाब में पंजाब ने 268 रन बनाकर दो रन की मामूली और महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में गुजरात के बल्लेबाज नाकाम रहे और पूरी टीम 232 रन पर सिमट गई। इस तरह जीत के लिए पंजाब को मैच के आखिरी दिन 230 रन का लक्ष्य मिला है। दूसरी पारी में पंजाब की ओर से सरबजीत लड्डा ने चार विकेट लिए जबकि हरभजन सिंह ने गेंदबाजी नहीं की।
हिमाचल-जेएंडके का मैच रोमांचक
जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के बीच ग्रुप ‘सी’ का मुकाबला रोमांचक दौर में पहुंच गया है। जम्मू ने हिमाचल के सामने जीत के लिए 235 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में हिमाचल ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 32 रन बना लिए हैं। दूसरी पारी में जम्मू के तीन विकेट 14 रन पर गिर चुके थे लेकिन परवेज रसूल ने 83 और राम दयाल ने 71 रन की पारी खेल टीम को सस्ते में सिमटने से बचा लिया। ओवैस शाह ने 33 रन का योगदान किया।