{"_id":"5d9630678ebc3e93b4345f98","slug":"harmanpreet-kaur-shines-as-indian-women-cricket-team-defeated-south-africa-by-5-wickets-in-5th-t20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरमनप्रीत की कप्तानी पारी, भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हरमनप्रीत की कप्तानी पारी, भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से हराया
Fri, 04 Oct 2019 08:01 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 04 Oct 2019 08:01 AM IST
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : social media
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पांचवें टी-20 में दक्षिण अफ्रीकी टीम को हरा दिया। सूरत में खेले गए मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाबाद 34 रनों की पारी और राधा यादव के तीन विकेट की मदद से भारतीय टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 98 रन ही बना पाई और भारत के सामने 99 रनों का आसान लक्ष्य रखा। अफ्रीकी टीम की तरफ से किसी भी खिलाड़ी ने बड़ी पारी नहीं खेली वहीं भारत की तरफ से राधा यादव ने तीन और दीप्ति शर्मा ने दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 29 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए। हालांकि कप्तान हरमनप्रीत कौर की 32 गेंदों में नाबाद 34 रनों की पारी की बदौलत टीम ने 17.1 ओवर में ही पांच विकेट से मैच जीत लिया। भारतीय टीम फिलहाल छह मैचों की सीरीज में 3-0 से आगे चल रही है।
विज्ञापन