{"_id":"5bae0295867a557fee026f0d","slug":"harmanpreet-kaur-appointed-captain-of-indian-women-cricket-team-for-world-t20","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 महिला विश्व कप: टीम इंडिया की घोषणा, हरमनप्रीत और मंधाना को मिली बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी-20 महिला विश्व कप: टीम इंडिया की घोषणा, हरमनप्रीत और मंधाना को मिली बड़ी जिम्मेदारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 28 Sep 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने गुरुवार ने आगामी महिला वर्ल्ड टी-20 के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। समिति ने हरमनप्रीत कौर को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी हैं। स्मृति मंधाना टीम की उप-कप्तान होंगी। मिताली राज और युवा जेमिमा रोड्रिग्स को भी 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में संपन्न टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में मिताली और जेमिमा ने शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
अनुभवी गेंदबाज शिखा पांडे को टीम में जगह नहीं मिली है जबकि तेज गेंदबाज ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर की टीम में वापसी हुई है। वस्त्राकर को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में मौका नहीं मिला था। पता हो कि वर्ल्ड टी-20 का छठा संस्करण वेस्टइंडीज में आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत 9 नवंबर 2018 को और फाइनल मुकाबला 24 नवंबर 2018 को खेला जाएगा।
विज्ञापन
इस टूर्नामेंट में कुल दस टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारतीय टीम को ग्रुप बी में न्यूजीलैंड, चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ रखा गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 नवंबर 2018 को करेगी। दो दिन के बाद वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी। फिर 15 नवंबर को आयरलैंड और 17 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच होगा।
विज्ञापन
महिला वर्ल्ड टी-20 2018 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), मिताली राज, जेमिमा रोड्रिग्स, वेदा कृष्णामूर्ति, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, हेमलता, मानसी जोशी, पूजा वस्त्राकर, अरुंधती रेड्डी।