फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hardik pandya warns old team of IPl said naye ko kam mat samajhna

IPL 2022: चेन्नई-मुंबई सहित आईपीएल की पुरानी टीमों को हार्दिक की चेतावनी, नए को कम मत समझना

Sun, 13 Mar 2022 12:31 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 13 Mar 2022 12:31 AM IST
सार

हार्दिक पांड्या ने आईपीएल की सभी टीमों को चुनौती देते हुए कहा है कि नए को कम मत समझना। हालांकि, हार्दिक की गुजरात टाइटंस कागजों में काफी कमजोर टीम दिख रही है। उनके लिए सही संयोजन पता करना मुश्किल हो सकता है। 
 

विज्ञापन
Hardik pandya warns old team of IPl said naye ko kam mat samajhna
हार्दिक पंड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 की शुरुआत होने में कुछ ही दिन बचे हैं और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इससे पहले सभी पुरानी टीमों को चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा है कि दो नई टीमों को हल्के में मत लेना। आईपीएल के 15वें सीजन से लखनऊ और गुजरात दो नई टीमें शामिल हो रही हैं। गुजरात की कप्तानी हार्दिक पांड्या के पास है, जबकि लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल हैं। अब आईपीएल में कुल 10 टीमें होंगी और राउंड रॉबिन फॉर्मेट में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। 
विज्ञापन


आईपीएल के नए प्रोमो वीडियो में हार्दिक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

क्या है वीडियो?
इस वीडियो हार्दिक को बम एक्सपर्ट के रूप में दिखाया गया है। वो अपने बम निरोधी दस्ते को गुरुमंत्र देते दिख रहे हैं। हार्दिक कहते हैं कि नए को हल्के में मत लेना। हालांकि, उनका बम निरोधी दस्ता गलतफहमी में दो नई तारों को काट देता है और बम फट जाता है। इसके बाद हार्दिक कहते हैं कि नया जब भी काटेगा 100 टका काटेगा। इस वीडियो में दो नए तारों के जरिए आईपीएल की दो नई टीमों की तरफ संकेत किया गया है। गुजरात टाइंटस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनी हैं। 
विज्ञापन

Koo App

#IPLPromo #PandyaPromo #YehAbNormalHai #TATAIPL

View attached media content

- Qasir Khan (@Qasir_khan) 12 Mar 2022

विज्ञापन
विज्ञापन


कू एप पर वायरल हुआ वीडियो
हार्दिक का यह वीडियो कू एप पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर आते ही यह वीडियो ट्रेंड करने लगा। क्रिकेट फैंस ने कई बार इस वीडियो को शेयर किया और हार्दिक की चेतावनी को लेकर अपनी राय रखी। 

आईपीएल 2022 में 65 दिन के अंदर 70 लीग मैच खेले जाएंगे। इसके बाद तीन प्लेऑफ मैच और एक फाइनल मैच खेला जाएगा। आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च को होगी और फाइनल मैच 29 मई को खेला जाएगा। पहला लीग मैच कोलकाता और चेन्नई के बीच होगा, जबकि आखिरी लीग मैच 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed