{"_id":"5e4436388ebc3ee5bd55b128","slug":"hardik-pandya-starts-bowling-at-nca-post-uk-check-up-rehab-on-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमर की चोट से परेशान पांड्या ने एनसीए में शुरू की प्रैक्टिस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कमर की चोट से परेशान पांड्या ने एनसीए में शुरू की प्रैक्टिस
Wed, 12 Feb 2020 11:00 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
हर्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
कमर की चोट से उबर रहे भारतीय आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बुधवार को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में नेट सत्र में हिस्सा लिया। पांड्या ने नेट पर थ्रोडाउन का सामना किया और अधिकांश समय सीधे बल्ले से ही खेले।
विज्ञापन
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने होने वाली वन-डे सीरीज या उसके बाद होने वाले आईपीएल के लिए वापसी करेंगे या नहीं। इसी महीने पूर्ण मैच फिटनेस हासिल करने में नाकाम रहने के बाद पंड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन
पांड्या की पिछले साल अक्तूबर में सर्जरी हुई थी जिसके बाद से वह क्रिकेट से दूर हैं। इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए पांड्या की फिटनेस भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। वह मध्यम तेज गति से गेंदबाजी करने के अलावा आक्रामक बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन