{"_id":"59c9783b4f1c1b9c538b4687","slug":"hardik-pandya-s-father-believes-his-son-will-hit-six-sixes-in-an-over-very-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शख्श को है भरोसा, जल्दी ही छह गेंद में छह छक्के जड़ेंगे हार्दिक पांड्या ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस शख्श को है भरोसा, जल्दी ही छह गेंद में छह छक्के जड़ेंगे हार्दिक पांड्या
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 26 Sep 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : REUTERS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के नए स्टार हार्दिक पांड्या के पिता हिमांशु पांड्या आजकल देश के सबसे गौरान्वित व्यक्ति हैं। विश्व क्रिकेट में हार्दिक का कद दिन ब दिन बढ़ती जा रहा है इसके साथ ही धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए उनकी फैन फॉलोविंग भी बढ़ती जा रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में दो में टीम को जीत दिलाने में हार्दिक ने अहम भूमिका अदा की और दो बार मैन ऑफ द मैच भी बने हैं। ऐसे में सबका ध्यान उनकी ओर है।
ऐसे में वो टीम के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स की सूची में शामिल हो गए हैं। उनके फैन्स में लड़कियां शामिल हो गई हैं। ट्विटर पर कॉमेंट्रेटर और अभिनेत्री शिबानी दांडेकर ने साथ उनकी बात-चीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके साथ ही उनका नाम अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा के साथ भी जोड़ा गया। लेकिन हार्दिक के पिता हिमांशु पांड्या का मानना है कि ये सारी बातें सभी क्रिकेटर्स के साथ होती हैं। जिस अंदाज में वो क्रिकेट खेलते हैं महिला प्रशंसकों का ध्यान उनकी ओर खिंचना लाजिमी है।
महिलाओं के आकर्षण के सवाल पर पिता ने कहा, मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके बेटे की ओर महिलाएं आकर्षित हो रही हैं। हो सकता है कि ये उनके खेल के तरीके और टीम इंडिया में उनकी भूमिका के कारण हो। लेकिन हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है उन्हें अपनी जिंदगी का मजा लेने दीजिए। ऐसा सभी क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ होता है। जब वो लाइमलाइट में आते हैं तो सबका ध्यान उनकी ओर अनायास ही चला जाता है।
विज्ञापन
पांड्या के लंबे लंबे छक्के जड़ने की काबीलियत के बारे में हिमांशु पांड्या ने कहा, वो मानसिक रूप से बहुत मजबूत है ऐसे में लड़कियों की वजह से उनका ध्यान डाइवर्ट नहीं होगा। हाल ही में हार्दिक ने तीन गेंद में तीन छक्के जड़े हैं। ऐसा उन्होंने चौथी बार किया है। हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब वो छह गेंद में छह छक्के जड़ने का कारनामा करेंगे और मेरी समझ में ये दिन दूर नहीं है।