फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hardik Pandya loose talk could make them target of fixing syndicates says Anirudh chaudhary

'हार्दिक पांड्या ऐसी ओछी बातों से फिक्सिंग माफिया का निशाना बन सकते हैं'

Fri, 11 Jan 2019 08:29 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Fri, 11 Jan 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
Hardik Pandya loose talk could make them target of fixing syndicates says Anirudh chaudhary

बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी का मानना है कि हार्दिक पंड्या की ओछी बातों से वह मैच फिक्सिंग माफिया का निशाना बन सकते हैं जो ‘मोहपाश’ में फंसाने के लिए भी जाने जाते हैं।पांड्या और उनके साथी केएल राहुल को चैट शो ‘काफी विद करण’ में महिलाओं पर विवादास्पद टिप्पणियों के लिए निलंबन झेलना पड़ सकता है।

विज्ञापन


चौधरी ने सीओए सदस्य डायना एडुल्जी को भेजे गए ईमेल में लिखा है, ‘इस तरह की टिप्पणियों का व्यापक असर पड़ सकता है। विश्व भर में मैच फिक्सिंग में शामिल संगठित माफिया ऐसे खिलाड़ियों को निशाना बना सकता है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ’आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी पहली चेतावनी खिलाड़ियों को ‘मोहपाश’ जैसी स्थिति से बचने के लिए देते हैं और कार्यक्रम में की गई टिप्पणियों से लगता है कि ये खिलाड़ी इसमें फंस सकते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की ओर से निर्धारित प्रशासकों की समिति के चेयरमैन विनोद राय ने हार्दिंक पांड्या और केएल राहुल पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। राय ने इस पर सीओए सदस्य डायना एडुल्जी पर राय मांगी तो उन्होंने गेंद सचिव अमिताभ चौधरी और कानूनी सलाह लेने पर डाल दी है।

दोनों क्रिकेटरों को लेकर बीसीसीआई में अंदरूरी रार शुरू हो गई है। अमिताभ चौधरी ने तो यहां तक कह दिया है कि जिस व्यक्ति के जरिए दोनों क्रिकेटरों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। वह खुद दागी है। कानूनी और नैतिक रूप से इस अधिकारी के जरिए बोर्ड को नोटिस भेजने का कोई हक नहीं था।   
   
चौधरी ने यहां तक कहा कि उनकी राय में दोनों क्रिकेटरों पर पहले प्रतिबंध लगाना बनता था। यह मामला आज का नहीं है। जिस दिन टीवी शो पर हार्दिक की महिलाओं पर विवादित टिप्पिणयां सामने आईं थीं उसी वक्त कार्रवाई बनती है। अब आस्ट्रेलिया के साथ मैच में महज दो दिनों का समय बचा है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट और टीम को भी इसकी जानकारी होनी चाहिए।      

अनुबंधित क्रिकेटरों के लिए जारी होगी एडवाइजरी      
इस ईमेल में विनोद राय ने सीईओ को निर्देश दिए हैं कि बोर्ड से अनुबंधित सभी क्रिकेटरों और सपोर्ट स्टाफ के लिए एक एडवाइजरी जारी की जाए। जिससे निकट भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं हों। डायना की ओर से मामले पर कानूनी राय लेने की सलाह देने के बाद दोनों क्रिकेटरों पर प्रतिबंध लगाने का अंतिम फैसला नहीं हो सका। फिर अमिताभ चौधरी ने भी इस अंगुली उठा दी थी कि प्रतिबंध का फैसला लेने के लिए उन्हें आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई। यह बोर्ड संविधान का उल्लंघन है। डायना ने उन्हें राय देने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed