फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hardik Pandya has not got bowling in IPL 2020 yet, Zaheer Khan explains this reason

आईपीएल 2020 में हार्दिक को अब तक नहीं मिली है गेंदबाजी, जहीर ने बताई यह वजह

Mon, 28 Sep 2020 04:23 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 28 Sep 2020 04:23 AM IST
विज्ञापन
Hardik Pandya has not got bowling in IPL 2020 yet, Zaheer Khan explains this reason
hardik pandya - फोटो : hardik pandya

मुंबई इंडियंस के क्रिकेट परिचालन निदेशक जहीर खान ने रविवार को कहा कि हार्दिक पंड्या गेंदबाजी करने के इच्छुक हैं लेकिन टीम प्रबंधन को उनके शरीर को भी देखना होगा क्योंकि यह हरफनमौला पीठ में चोट के कारण लंबे विश्राम के बाद खेल रहा है। पिछले साल नवंबर में 26 साल के हार्दिक ने लंदन में सर्जरी कराई थी और मार्च में क्रिकेट में वापसी की थी लेकिन उन्होंने आईपीएल के पहले दो मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी नहीं की थी।

विज्ञापन


जहीर से जब हार्दिक की गेंदबाजी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हम सभी उनके (हार्दिक) गेंदबाजी करने की उम्मीद कर रहे हैं और वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो जब गेंदबाजी कर रहे हों तो किसी भी टीम का संतुलन बदल सकते हैं और वह इस बात को समझते हैं। लेकिन हमें उनके शरीर को देखना होगा और हम फिजियो से इसके बारे में परामर्श कर रहे हैं। ’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हम उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखना चाहते हैं, वह भी गेंदबाजी करने के इच्छुक हैं और वह सचमुच गेंदबाजी करना चाहते हैं, हमें इंतजार करना होगा और संयम बरतना होगा और उनके शरीर को भी देखना होगा। आखिरकार गेंदबाज को चोटें काफी प्रभावित करती हैं। ’ हार्दिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले दो मैचों में 18 और 14 रन की पारियां खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हम खुश हैं कि वह बल्लेबाज के तौर पर मौजूद हैं और पूर्ण फिटनेस के साथ योगदान दे रहा है। यह अच्छा है और उम्मीद करते हैं कि आप उन्हें जल्द ही गेंदबाजी करते हुए देखोगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed