{"_id":"606dd8f48ebc3ee61e7ce88d","slug":"hardik-pandya-feels-mental-health-is-important-gave-credit-to-the-family-for-helping","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पांड्या ने मानसिक स्वास्थ्य को बताया अहम, परिवार को दिया इस बात का श्रेय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार्दिक पांड्या ने मानसिक स्वास्थ्य को बताया अहम, परिवार को दिया इस बात का श्रेय
Wed, 07 Apr 2021 09:38 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 07 Apr 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : social media
आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कहा कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए मानसिक स्वास्थ्य की अहमियत महसूस हुई। खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने के लिए उन्होंने अपने परिवार को श्रेय दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘जब मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला तो मुझे महसूस हुआ कि आपकी जिंदगी में किस तरह का दबाव शामिल हो जाता है। निश्चित रूप से जिंदगी हमारे लिए बदलती है लेकिन व्यक्तिगत रूप से भी आपको सभी चीजों से उबरने की जरूरत होती है। इसलिए मुझे महसूस हुआ कि मानसिक स्वास्थ्य भी अहम है, जिसमें मेरे परिवार ने काफी बड़ी भूमिका अदा, उन्होंने सुनिश्चित किया कि मैं सही जगह बना रहूं।’
विज्ञापन
मानसिक रूप से स्वस्थ होने पर ध्यान पिछले साल से ज्यादा दिया जा रहा है क्योंकि कोविड-19 महामारी ने खिलाड़ियों को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहने को मजबूर कर दिया है जिसमें उनकी जिंदगी सिर्फ होटल और स्टेडियम तक ही सीमित हो जाती है।
विज्ञापन
भारत के लिए 60 वनडे और 48 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हार्दिक ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर शारीरिक फिटनेस की अहमियत पर भी जोर दिया।