फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   hardik pandya did a big mistake while taking single in centurion test

हार्दिक पांड्या बन गए टीम इंडिया के 'विलेन', मैदान पर ही फूटा कोहली का गुस्सा

Mon, 15 Jan 2018 07:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Jan 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
hardik pandya did a big mistake while taking single in centurion test
हार्दिक पांडया - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सेंचुरियन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए इतनी बड़ी गतली कर, जिसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं रही होगी। 
विज्ञापन


हो सकता था कि अगर वो रन आउट न होते तो विराट कोहली के साथ मिलकर बड़ी साझेदारी कर जाते और टीम इंडिया पहली पारी में बढ़त लेने में कामयाब रहती। लेकिन 15 रन बनाकर खेल रहे पांड्या रबाडा की बॉल पर मिडऑन पर शॉट मारकर रन लेना चाहते थे। नॉन स्ट्राइक पर खड़े कोहली ने उन्हें रन लेने से मनाकर दिया। इस पर पांड्या वापस मुड़कर क्रीज पर जाने की कोशिश कर ही रहे थे कि फिलेंडर ने इतनी देर में बॉल विकेट पर मार दी। 
विज्ञापन


इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने अपील की। लेग अंपायर ने इसका फैसला लेने के लिए थर्ड अंपायर का सहारा लिया। टीवी अंपायर ने जब रिप्ले में देखा तो पांड्या का पैर और बल्ला दोनों हवा में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर पांड्या ने जरा-सी भी तेजी दिखाई होती तो वो आराम से क्रीज में पहुंच सकते थे, लेकिन उनकी इस लापरवाही की वजह से बहुत ही अहम मौके पर उनका विकेट गंवा दिया। उनके आउट दिए जाने पर सामने खड़े कोहली और ड्रेसिंग रूम में बैठे कोच रवि शास्त्री ने भी नाराजगी व्यक्त की। 

देखिए पांड्या का रन आउट-
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed