NZ Inning
63/3 (9.2 ov)
Bevon Jacobs 16(16)*
Glenn Phillips 15 (15)
IND elected to bowl
{"_id":"61fc1ef57aa38e3dcc28bffe","slug":"hardik-pandya-controversy-virat-kohli-coach-rajkumar-sharma-reply-on-hardik-pandya-statement-regarding-team-selection-in-t20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardik Pandya Controversy: टीम चयन को लेकर बयान देकर फंसे हार्दिक पंड्या, विराट कोहली के कोच ने लगाई क्लास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Hardik Pandya Controversy: टीम चयन को लेकर बयान देकर फंसे हार्दिक पंड्या, विराट कोहली के कोच ने लगाई क्लास
Thu, 03 Feb 2022 11:59 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:59 PM IST
सार
भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टी20 वर्ल्ड कप से जुड़े अपने बयान को लेकर चौतरफा घिरे हुए हैं। हार्दिक ने हाल ही में कहा था कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में एक बल्लेबाज के तौर पर चुना गया था, लेकिन टीम की खातिर उन्होंने गेंदबाजी भी की।
विज्ञापन
हार्दिक पंड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टी20 वर्ल्ड कप से जुड़े अपने बयान को लेकर चौतरफा घिरे हुए हैं। हार्दिक ने हाल ही में कहा था कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में एक बल्लेबाज के तौर पर चुना गया था, लेकिन टीम की खातिर उन्होंने गेंदबाजी भी की। इस बयान पर क्रिकेट विशेषज्ञ हैरान हैं क्योंकि भारत के पास टूर्नामेंट के दौरान शीर्ष छह बल्लेबाजों में उनके अलावा कोई अन्य वास्तविक ऑलराउंड विकल्प नहीं था। पूर्व कप्तान विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने हार्दिक पर अपनी भड़ास निकाली है।
राजकुमार शर्मा ने कहा कि फिटनेस चिंताओं के बावजूद टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें चुनकर प्रबंधन ने पंड्या पर दया की। उन्होंने कहा कि हार्दिक को अधिक परिपक्व बयान देना चाहिए था। भारत शीर्ष छह बल्लेबाजों में ऐसे विकल्प तलाश रहा है जो आगामी टी20 वर्ल्ड कप में गेंदबाजी में भी मदद कर सके।
राजकुमार शर्मा यूट्यूब चैनल खेलनीति पर कहा, “हर टीम के चयन में कप्तान और कोच की कुछ मांग होती है। हालांकि, फैसला अंत में चयनकर्ता ही लेते हैं। अगर हार्दिक को टीम प्रबंधन का साथ मिला था, तो उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। उन्हें चयनकर्ताओं को शुक्रिया कहना चाहिए था कि टीम में उनकी जगह बनाई गई। वे गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे तो एक बल्लेबाज के तौर पर उन्हें चुना गया। अगर हार्दिक चयनकर्ताओं को लेकर बात कर रहे हैं तो इसका जवाब चयन समिति को देना चाहिए।”
विज्ञापन
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से शुरुआती हार के बाद टूर्नामेंट के सुपर-12 चरण में ही बाहर हो गई थी। बड़े टूर्नामेंट में हार्दिक की फिटनेस के मुद्दे चिंता का विषय रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले वे आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के दौरान भी गेंदबाजी ठीक से नहीं कर सके थे। मौजूदा समय में हार्दिक चोट से उबरने पर काम कर रहे हैं। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए नहीं चुने गए हैं।
हार्दिक को इसी बीच एक बड़ी जिम्मेदारी आईपीएल में मिली है। उन्हें टूर्नामेंट की नई टीम अहमदाबाद ने फ्रेंचाइजी का कप्तान बनाया है। हार्दिक इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से खेलते थे। मुंबई ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। हार्दिक को अहमदाबाद की टीम ने 15 करोड़ रुपये में अपनी टीम को साथ जोड़ा है। उनके अलावा अफगानिस्तान के राशिद खान को 15 करोड़ और भारतीय ओपनर शुभमन गिल को आठ करोड़ रुपये में चुना है।