फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harbhajan singh shared U19 World Cup Photo with Imran tahir and hasan raza

Harbhajan singh Photo: हरभजन ने शेयर की 23 साल पुरानी तस्वीर, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ दिखे, पूछा पहचानो कौन

Fri, 10 Dec 2021 07:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 10 Dec 2021 07:39 PM IST
सार

हरभजन सिंह ने 23 साल पुरानी फोटो शेयर कर फैंस से कहा कि पहचानो तो माने। इस फोटो में वो दो पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं इमरान ताहिर इस फोटो में बिना शर्ट के नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Harbhajan singh shared U19 World Cup Photo with Imran tahir and hasan raza
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने अंडर-19 वर्ल्डकप की फोटो शेयर की है। 23 साल पुरानी इस फोटो में हरभजन पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों के साथ नजर आ रहे हैं। हरभजन ने इस फोटो में पाकिस्तान के हसन रजा के गले के हाथ रखा हुआ है और इमरान ताहिर भी हरभजन के दूसरी तरफ खड़े हैं। ताहिर इस फोटो में बिना शर्ट के नजर आ रहे हैं। यह फोटो 1998/99 वर्ल्डकप की है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही हरभजन ने फैंस से कहा कि पहचानो तो जाने। 
विज्ञापन


अंडर-19 वर्ल्डकप में ताहिर पाकिस्तान की तरफ से खेले थे। इससे पहले भी उन्होंने जूनियर क्रिकेट पाकिस्तान में ही खेला था। हालांकि बाद में ताहिर दक्षिण अफ्रीका चले गए और उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट अफ्रीका के लिए ही खेला था। अफ्रीका के लिए ताहिर ने 20 टेस्ट, 107 वनडे और 38 टी-20 मैच खेले हैं। 
विज्ञापन


हरभजन ने इस फोटो में जिस खिलाड़ी के कंधे में हाथ रखा हुआ है, वो पाकिस्तान के हसन रजा हैं। रजा ने पाकिस्तान के लिए सात टेस्ट और 16 वनडे मैच खेले हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Harbhajan Turbanator Singh (@harbhajan3)

विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से भारतीय टीम से दूर हैं हरभजन
हरभजन सिंह लंबे समय से भारतीय टीम से दूर हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार 2016 में टी-20 मैच खेला था। इसके बाद से उन्होंने आईपीएल के मैच खेले हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय नहीं हैं। हालांकि 41 साल के हरभजन ने अब तक संन्यास का एलान नहीं किया है। हाल ही में खबरें आई थी कि वो संन्यास लेकर बतौर कोच किसी आईपीएल टीम के साथ जुड़ सकते हैं। हालांकि भज्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed