फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harbhajan Singh says Will play for CSK, withdrawing my name from The Hundred Draft,

हरभजन ने कहा, CSK के लिए खेलूंगा, पर ‘द हंड्रेड ड्राफ्ट’ से नाम लूंगा वापस 

Sat, 05 Oct 2019 08:06 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 05 Oct 2019 08:06 AM IST
विज्ञापन
Harbhajan Singh  says Will play for CSK, withdrawing my name from The Hundred Draft,
harbhajan singh

टीम इंडिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि वह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में खेलेंगे और यूनाइटेड किंगडम में होने वाले 'द हंड्रेड' लीग में खिलाड़ियों के ड्राफ्ट से अपना नाम वापस ले लेंगे।

विज्ञापन


हरभजन ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘मेरे लिए आईपीएल और चेन्नई सुपर किंग्स प्राथमिकता है। चेन्नई के साथ पिछले दोनों सत्र अच्छे रहे और हम दोनों बार फाइनल में पहुंचे। अब नजरें अगले सत्र पर है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं बीसीसीआई के नियमों का सम्मान करता हूं और मैं कभी कोई नियम नहीं तोडूंगा। इसके लिए ड्राफ्ट से नाम वापस लेना पड़े तो मैं लूंगा।’
विज्ञापन


टेस्ट में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हरभजन ने कहा, ‘मैं कोई नियम नहीं तोड़ना चाहता लेकिन यह प्रारूप रोचक है। जब भी नियम इसकी अनुमति देगा तो मैं इसका हिस्सा जरूर बनूंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, हरभजन का नाम खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में था जिनकी बेसप्राइज एक लाख पाउंड थी। बीसीसीआई हालांकि अपने सक्रिय क्रिकेटरों को संन्यास की औपचारिक घोषणा से पहले ऐसी लीग में खेलने की अनुमति नहीं देता।

बता दें कि हरभजन सिंह पिछले तीन साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं, उनहों अपना आखिरी मुकाबला 2016 के एशिया कप में खेला था। बीसीसीआई के अनुसार कोई भी भारतीय क्रिकेटर किसी भी विदेशी लीग में तब तक नहीं खेल सकता, जब तक वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ना लिया हो।

हाल ही में युवराज सिंह के मामले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था, युवराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग में भाग लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed