फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harbhajan Singh said Shubman Gill could have been made vice-captain of team India after Champions Trophy

Champions Trophy: हरभजन ने शुभमन को उपकप्तान बनाने के समय पर जताई आपत्ति, बोले - टूर्नामेंट तक रुक सकते थे

Mon, 20 Jan 2025 01:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 20 Jan 2025 01:37 PM IST
सार

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाल ही में भारतीय टीम का एलान किया था जिसमें गिल को उपकप्तान बनाया गया था। इस 15 सदस्यीय टीम में यशस्वी भी शामिल हैं जो अबतक भारत के लिए वनडे प्रारूप में नहीं खेले हैं।

विज्ञापन
Harbhajan Singh said Shubman Gill could have been made vice-captain of team India after Champions Trophy
शुभमन गिल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने शुभमन गिल को उपकप्तान बनाए जाने के समय पर आपत्ति जताई है। हरभजन का कहना है कि टीम प्रबंधन को चैंपियंस ट्रॉफी के खत्म होने तक रुकना चाहिए था और इसके बाद ही गिल को उपकप्तान बनाया जाना चाहिए था। विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे हरभजन ने साथ ही कहा कि वह चाहते हैं कि यशस्वी जायसवाल रोहित शर्मा के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में पारी का आगाज करने उतरें, लेकिन इसकी संभावना कम है क्योंकि उपकप्तान बनने के बाद गिल शीर्ष क्रम पर होंगे। 
विज्ञापन

हरभजन ने यशस्वी को ओपनिंग में उतराने कहा 
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाल ही में भारतीय टीम का एलान किया था जिसमें गिल को उपकप्तान बनाया गया था। इस 15 सदस्यीय टीम में यशस्वी भी शामिल हैं जो अबतक भारत के लिए वनडे प्रारूप में नहीं खेले हैं। अपने यू-ट्यूब पर हरभजन ने कहा कि भारत को यशस्वी को ओपनिंग में भेजना चाहिए क्योंकि इससे शीर्ष क्रम में बाएं-दाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरभजन ने कहा, ऑस्ट्रेलिया में जिस तरह यशस्वी ने प्रदर्शन किया, उसने दिखाया कि वह तैयार है। हमने कहा कि उसे सिर्फ टीम में नहीं लेना है बल्कि उसे प्लेइंग-11 में भी होना चाहिए। लेकिन अब मुझे लगता है कि यशस्वी का प्लेइंग-11 में जगह बना पाना मुश्किल है। गिल उपकप्तान हैं और वह पारी की शुरुआत करेगा। आप यह नहीं कह सकते कि यशस्वी ओपनिंग में उतरेंगे और गिल तीसरे नंबर पर खेलेंगे और विराट कोहली चौथे नंबर पर आएंगे। अगर ऐसा होता है तो श्रेयस अय्यर किस स्थान पर खेलेंगे। यशस्वी को खेलना चाहिए, अगर कोई खिलाड़ी फॉर्म में है तो उसे खेलना ही चाहिए। 
विज्ञापन

हरभजन ने कहा, अगर गिल उपकप्तान नहीं होते तो यशस्वी खेल सकते थे। यशस्वी और रोहित ओपनिंग में उतरते और कोहली तीसरे नंबर पर खेलने आते। श्रेयस चौथे नंबर पर खेलते और शेष बल्लेबाजी लाइनअप पहले की ही तरह होता। इस स्थिति में गिल बाहर होते, लेकिन अब वह उपकप्तान हैं और मुझे नहीं लगता कि उपकप्तान को बैठाया जाएगा। 

गिल को भविष्य के कप्तान के रूप में देख रहे हरभजन 
हरभजन ने कहा कि चयनकर्ताओं का फैसला बताता है कि गिल भविष्य में भारतीय वनडे टीम की कमान संभालेंगे। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि आगे के लिए रास्ता साफ करने के लिए गिल को उपकप्तान बनाया गया है। मुझे लगता है कि छह-सात महीने बाद या जब टीम में बदलाव होगा तो गिल को कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। शायद उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के खत्म होने का इंतजार करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed