फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harbhajan Singh picks up Wridhiman saha instead ks Bharat for WTC Final

WTC 2023: हरभजन ने टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम पर उठाए सवाल, इस दिग्गज को मौका न मिलने से नाराज

Sat, 03 Jun 2023 11:13 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 11:13 AM IST
सार

साहा ने पिछले साल फरवरी के बाद से एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। कई लोगों को लगता था की उनके आईपीएल 2023 में अच्छे प्रदर्शन के कारण साहा को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
Harbhajan Singh picks up Wridhiman saha instead ks Bharat for WTC Final
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सात जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला जाना है। यह मैच इंग्लैंड के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। भारत दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा है। पिछली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत न्यूजीलैंड से हार गया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें खिताबी मुकाबले की तैयारी में जुट गई हैं। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने टीम इंडिया के चयन पर सवाल खड़े किए हैं और ऋद्धिमान साहा को मौका न मिलने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


भारतीय टेस्ट टीम में ऋषभ पंत नियमित विकेटकीपर थे, लेकिन पिछले साल के अंत में कार दुर्घटना के कारण वह लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर हो गए। ऐसे में केएस भरत को टीम इंडिया में शामिल किया गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भरत बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भी उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उनके साथ ही मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया गया है। भारत के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह को लगता है कि ऋद्धिमान साहा विश्व टेस्ट फाइनल में केएस भरत की जगह ले सकते थे।
विज्ञापन


हरभजन ने कहा "नहीं मुझे नहीं लगता, केएस भरत काफी समय से भारत के लिए खेल रहें हैं। अगर उनकी जगह ऋद्धिमान साहा होते तो मैं कहता हां उन्हें खिलाया जाए। साहा के पास कहीं ज्यादा अनुभव भी है और वह बेहतर विकेटकीपर हैं। अगर केएल राहुल फिट होते, तो भरत की जगह में राहुल को टीम में शामिल करता।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


साहा ने पिछले साल फरवरी के बाद से एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। कई लोगों को लगता था की उनके आईपीएल 2023 में अच्छे प्रदर्शन के कारण साहा को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने का मौका मिल सकता है, लेकिन ईशान के चयन ने यह पक्का कर दिया की शिव सुंदर दास की अगुआई वाली चयन समिति एक युवा के चयन पर ज्यादा जोर दे रही है।

पिछले साल साहा को यही कहकर नहीं चुना गया था की समिति ऋषभ पंत जैसे युवा को ज्यादा मौके देना चाहती है। तो ऐसी कोई संभावना नहीं है कि साहा को भरत की जगह चुना जाए।


विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारत की टीम 
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, ईशान किशन।

स्टैंडबॉय खिलाड़ी- यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed