{"_id":"5d96e95c8ebc3e01387497c9","slug":"harbhajan-singh-might-announce-retirement-from-international-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संन्यास ले सकते हैं हरभजन सिंह, क्रिकेट ही बन रही वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
संन्यास ले सकते हैं हरभजन सिंह, क्रिकेट ही बन रही वजह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 04 Oct 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
हरभजन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। हरभजन को पिछले तीन साल से अधिक समय से टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भज्जी बहुत जल्दी अपने रिटायरमेंट का एलान कर सकते हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले हरभजन इन दिनों घरेलू क्रिकेट में भी नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में उनके इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की खबरें सामने आ रही हैं।
2 of 4
हरभजन सिंह
- फोटो : ndtv
यह फैसला वह इंग्लैंड में होने वाले द हंड्रेड लीग में भाग लेने के लिए कर सकते हैं। हरभजन सिंह पिछले तीन साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं, उनहों अपना आखिरी मुकाबला 2016 के एशिया कप में खेला था। बीसीसीआई के अनुसार कोई भी भारतीय क्रिकेटर किसी भी विदेशी लीग में तब तक नहीं खेल सकता, जब तक वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ना लिया हो। हाल ही में युवराज सिंह के मामले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था, युवराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग में भाग लिया था।
3 of 4
हरभजन सिंह
- फोटो : IPL
द हंड्रेड लीग जुलाई 2020 में शुरू होगी। इस लीग में 25 विदेशी खिलाड़ियों की सूची को शामिल किया गया है, जिसमे हरभजन सिंह एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 20 अक्टूबर को लंदन में होगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल हरभजन सिंह का नाम ड्राफ्ट में है और अगर उन्हें किसी टीम में चुन लिया जाता है, तो फिर उन्हें बीसीसीआई को अपने आगे के कदम के बारे में बताना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
harbhajan singh
हरभजन सिंह ने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए 103 टेस्ट मैच में 417 विकेट चटकाए हैं। वहीं वन-डे में 236 मुकाबले खेलकर 269 विकेट अपने नाम किए हैं। टी-20 इंटरनेशनल के 28 मैच में उन्हेंने 25 विकेट लिए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।