{"_id":"5e9a469d8ebc3e6fbf4caa90","slug":"happy-to-play-ipl-abroad-says-rcb-head-coach-simon-katich","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में भी खेलने को तैयार आरसीबी कोच कैटिच, साल के अंत में IPL के आयोजित होने का भरोसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विदेश में भी खेलने को तैयार आरसीबी कोच कैटिच, साल के अंत में IPL के आयोजित होने का भरोसा
Sat, 18 Apr 2020 05:45 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 18 Apr 2020 05:45 AM IST
विज्ञापन
साइमन कैटिच
- फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के मुख्य कोच साइमन कैटिच को 2020 इंडियन प्रीमियर लीग भारत के बाहर खेलने से कोई गुरेज नहीं है। साथ ही उन्हें इस टी-20 लीग के साल के अंत में आयोजित होने का भरोसा है। बीसीसीआई ने कोविड-19 महामारी के चलते आईपीएल को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
आईपीएल के आयोजन को लेकर कई तरह की अटकलें लगाईं जा रही हैं। ऐसे में साइमन कैटिच ने एसईएन रेडियो से कहा, ‘यह भले ही ऑस्ट्रेलिया में हो या कहीं और, यह बातचीत का अगला दिलचस्प मुद्दा है। कुछ टीमें होंगी जैसे हम, जो इसके विदेश में खेले जाने से भी बहुत खुश होंगे, क्योंकि हमारे ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के हैं जो ऑस्ट्रेलिया में इन हालात का सचमुच लुत्फ उठाएंगे।
विज्ञापन