फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   happy friendship day five indian cricketers makes good friends abroad

हैप्पी फ्रेंडशिप-डे: मैदान के दुश्मनों से पक्का याराना निभाते हैं टीम इंडिया के यह 5 क्रिकेटर

Sun, 05 Aug 2018 09:28 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Aug 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
happy friendship day five indian cricketers makes good friends abroad
वीरेंद्र सहवाग

विश्वभर में आज फ्रेंडशिप डे का जश्न मनाया जा रहा है। क्रिकेट ने इसकी भौगोलिक बाधाएं को समेट कर दोस्ती का नया आयाम बनाया है। टी-20 क्रिकेट के परिचय के बाद से विश्वभर में कई लीग का आयोजन हुआ, जिसमें देखने को मिला कि विश्व की दिग्गज टीमों के कई स्टार खिलाड़ी एकसाथ खेलते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


इससे देखने को मिला कि सचिन तेंदुलकर और शेन वॉर्न, युवराज सिंह और केविन पीटरसन, हरभजन सिंह और एंड्रू साइमंड्स के बीच की दूरियां बंट गई। कई अन्य भारतीय क्रिकेटरों की भी विदेशी खिलाड़ियों से बेहतरीन दोस्ती देखने को मिली।
विज्ञापन


आज हम आपको ऐसे ही पांच भारतीय क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने मैदान के दुश्मनों से पक्का याराना निभाया और दोस्ती की असली मिसाल पेश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली और क्रिस गेल

happy friendship day five indian cricketers makes good friends abroad
विराट कोहली और क्रिस गेल

दो महान बल्लेबाज जिनकी बल्लेबाजी की स्टाइल बिलकुल अलग है। इन दोनों की दोस्ती इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान हुई। जब 2011 में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से जुड़े, तब भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को देश का भविष्य माना जा रहा था। गेल और कोहली के बीच काफी अच्छी दोस्ती बन गई। दोनों का स्वभाव एक-जैसा रहा। 

अब विराट कोहली विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार हैं जबकि गेल से विश्वभर के गेंदबाज खौफ खाते हैं। ये दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं। दोनों समय-समय पर एक-दूसरे की तारीफ करने में हिचकिचाते नहीं हैं।

विराट कोहली और एबी डीविलियर्स

happy friendship day five indian cricketers makes good friends abroad
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली

जब कोहली और डीविलियर्स राष्ट्रीय टीम में आमने-सामने होते थे तो कड़े प्रतिद्वंद्वी होते थे। हालांकि, आईपीएल में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए दोनों के बीच गहरी दोस्ती देखने को मिली। 

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीविलियर्स ने आईपीएल में कोहली की कप्तानी में खेला और अपनी अलग पहचान बनाई। यही नहीं, उन्होंने कप्तान कोहली के साथ कई यादगार साझेदारियां भी की। मैदान के बाहर इन दोनों की दोस्ती गजब है।

दोनों एक-दूसरे के खेले की सराहना करते हैं और एक-दूसरे का सम्मान भी करते हैं। इन दोनों की दोस्ती गेंदबाजों के लिए भी घातक साबित होती है क्योंकि दोनों ही मैदान से बाहर लंबे-लंबे शॉट जमाने में उस्ताद हैं।

सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा

happy friendship day five indian cricketers makes good friends abroad
सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा

सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। प्रतिद्वंद्विता के बावजूद दोनों मैदान के अंदर और बाहर अच्छी दोस्ती निभाकर चलते हैं।

जहां क्रिकेट के फॉलोअर्स यह फैसला करने का प्रयास करते हैं कि दोनों में से बेहतर बल्लेबाज कौन हैं। वहीं दोनों महान बल्लेबाज एक-दूसरे की प्रशंसा करने से नहीं थकते और दोनों एक-दूसरे की निजी उपलब्धि के समय मौजूद रहने का भरपूर प्रयास करते हैं।

लारा कह चुके हैं कि उनके बेटे को बल्लेबाजी के समय सचिन को अपना आदर्श मानते देखना चाहते। 2010 में वेस्टइंडीज के सर्वकालिक महान बल्लेबाज ने कहा, 'मैंने सचिन की कई डीवीडी ली और देखा कि वह किस अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं। अगर मेरा बेटा होता तो मैं उसे सचिन जैसे बल्लेबाजी करते देखना चाहता।'

रवि शास्त्री और वसीम अकरम

happy friendship day five indian cricketers makes good friends abroad
रवि शास्त्री और वसीम अकरम

रवि शास्त्री काफी ग्लैमरस जिंदगी जीते हुए आए हैं। उनकी पाकिस्तान के महान गेंदबाज वसीम अकरम से काफी बनती है। दोनों ने मिलकर शाज़ और वाज़ शो चलाया, जो काफी हिट रहा। यह भी पता चला कि मैदान के बाहर दोनों के बीच काफी गहरा याराना है। इनकी दोस्ती पिछले दो दशक से चली आ रही है। 

सुनील गावस्कर और इमरान खान

happy friendship day five indian cricketers makes good friends abroad
सुनील गावस्कर और इमरान खान

भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास पर गौर किया जाए तो किसी को विश्वास नहीं होगा कि सुनील गावस्कर और इमरान खान अच्छे दोस्त हो सकते हैं।

क्रिकेट फैंस इनकी प्रतिद्वंद्विता देखने के लिए मैदान पर पहुंचते थे। गावस्कर और खान के बीच जोरदार टसल देखने को मिलती थी। मगर दोनों ने ही माना कि खेलने वाले दिनों से ही दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं।

दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री है। इमरान खान कभी भी गावस्कर की तारीफ करने से चूकते नहीं हैं और वो कई बार कह चुके हैं कि लिटिल मास्टर सचिन तेंदुलकर से भी बेहतर बल्लेबाज हैं।

यही हाल गावस्कर का भी है। उन्होंने बेझिझक कमेंट्री के दौरान कहा था कि इमरान खान अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed