फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विनोद कांबली ने की हैं दो शादियां, पहली पत्नी से तलाक, दूसरी ने मॉल में की थी मारपीट

Mon, 18 Jan 2021 09:55 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 18 Jan 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
Happy birthday Vinod Kambli when wife Andrea Hewitt alleged by bollywood singer Ankit Tiwaris father

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का आज जन्मदिन है। मुंबई के कंजुरमार्ग स्थित इंदिरा नगर में 18 जनवरी 1972 को जन्मे विनोद बेहद गरीब परिवार में पैदा हुए थे, लेकिन अपनी मेहनत और काबिलियित के दमपर उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई। छोटे लेकिन दमदार करियर वाले विनोद कांबली हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।

Happy birthday Vinod Kambli when wife Andrea Hewitt alleged by bollywood singer Ankit Tiwaris father

विनोद कांबली ने 1998 में पुणे के होटल ब्लू डायमंड में बतौर रिसेस्पशनिस्ट काम करने वाली नोएला लुईस से पहली शादी की। 2010 में उन्होंने फैशन मॉडल एंड्रिया हिविट से शादी रचाई और हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया। जून 2010 में कपल को बच्चा हुआ। दो साल पहले एंड्रिया के साथ मुंबई के मॉल में कथित पर छेड़खानी भी हुई थी।

Happy birthday Vinod Kambli when wife Andrea Hewitt alleged by bollywood singer Ankit Tiwaris father

जुलाई 2018 में मुंबई के एक परिवार ने कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर 58 साल के एक शख्स के साथ मारपीट की। दरअसल, मॉल में राजेंद्र कुमार का हाथ कांबली की पत्नी एंड्रिया को छू गया। इसी बात पर नाराज होकर कांबली ने 58 वर्षीय बुजुर्ग को घूंसा मार दिया। घटना के दौरान पीड़ित के साथ उनकी पोती भी थी, जिसे वह गेम जोन से फूड कोर्ट लेकर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday Vinod Kambli when wife Andrea Hewitt alleged by bollywood singer Ankit Tiwaris father
अपनी पत्नी के साथ कांबली और इनसेट में पीड़ित

राजेंद्र कुमार के बेटे अंकुर ने बताया था कि जब वह मामला सुलझाने कांबली के पास गए तो वहां उन्हें धक्का देकर गंदी गालियां दी गई। कांबली की पत्नी ने अपनी सैंडिल निकाली और पीटने के लिए तैयार खड़ी थीं। अंकुर के हाथ में भी नाखूनों की खरोंचें आई हुई हैं। राजकुमार एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी हैं और उनके बेटे एक बिजनेसमैन हैं। दूसरा बेटा बॉलीवुड का नामचीन सिंगर अंकित तिवारी है।

विज्ञापन
Happy birthday Vinod Kambli when wife Andrea Hewitt alleged by bollywood singer Ankit Tiwaris father

इस मामले में बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर किसी का अपमान करना) और धारा 323 (हिंसक रूप से किसी को दंडित करके नुकसान पहुंचाना) में केस दर्ज किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed