फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Happy Birthday Rahul Dravid Know about special quotes of Indian Coach on his 49th Birthday

Happy Birthday Rahul Dravid: राहुल द्रविड़ के 49वें जन्मदिन पर पढ़िए उनकी कही ये खास बातें, जो देती हैं जीवन की सीख

Tue, 11 Jan 2022 11:13 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 11 Jan 2022 11:13 AM IST
सार

टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। द्रविड़ एक बल्लेबाज और एक कोच के रूप में बहुत ही सफल रहे हैं। वो हर खिलाड़ी के अंदर से उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बाहर लाने की क्षमता रखते हैं। यहां हम उनके कही खास बातें आपको बता रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Happy Birthday Rahul Dravid Know about special quotes of Indian Coach on his 49th Birthday
राहुल द्रविड़ और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ 49 साल के हो चुके हैं। साल 1973 में आज के दिन ही उनका जन्म हुआ था। एक सामान्य परिवार में जन्में राहुल द्रविड़ ने क्रिकेट की दुनिया में बहुत ही असाधारण प्रदर्शन किया है। पहले एक बल्लेबाज के रूप में उन्होंने कई कमाल किए और फिर कोच के रूप में भी वो सुपरहिट रहे हैं। द्रविड़ कोच रहते भारत ने अंडर-19 विश्वकप जीता और अगले साल भी उनकी टीम फाइनल तक पहुंची थी। अब वो भारतीय टीम के कोच हैं। 
विज्ञापन


द्रविड़ के टीम इंडिया का कोच बनने के बाद भारत ने सात मैच खेले हैं और सिर्फ ही हारा है। भारत के लिए भी द्रविड़ कोच के रूप में कमाल कर रहे हैं। लोकेश राहुल से लेकर मयंक अग्रवाल और विराट कोहली तक सभी भारतीय खिलाड़ी उनके मुरीद हैं। द्रविड़ अच्छे क्रिकेटर होने के साथ ही अच्छे कोच भी हैं और उनकी कही बातें जीवन की सीख देती हैं। यहां हम उनकी ऐसी बातों के बारे में बता रहे हैं, जो न सिर्फ क्रिकेट बल्कि आम जीवन में भी काफी फायदेमंद हैं। 
विज्ञापन


द्रविड़ की कही खास बातें
  • कोई भी सपना अकेला पूरा नहीं किया जा सकता। 
  • मैं जो हूं, वहीं हूं। मैंने जानबूझकर अपनी छवि नहीं बनाई है। 
  • मैं कई बार असफल हुआ हूं, लेकिन मैंने कभी प्रयास करना नहीं छोड़ा।
  • मुझे लगता है कि आप क्या करते हैं, उससे फर्क नहीं पड़ता। अगर आप लोगों के बीच रह रहे हैं तो विश्वास सबसे ज्यादा मायने रखता है। 
  • आप बदले के लिए नहीं खेलते हैं। आप सम्मान और गर्व के लिए खेलते हैं। 
शानदार रहा है द्रविड़ का कैरियर
राहुल द्रविड़ ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में 164 टेस्ट और 344 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने दोनों फॉर्मेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने भारत की कप्तानी भी की है और जरूरत पड़ने पर विकेटकीपर भी बने हैं। द्रविड़ ने एक बार खुलासा किया था कि वो कभी भी विकेटकीपिंग और कप्तानी नहीं करना चाहते थे, लेकिन टीम ने उनसे दोनों काम करवाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed