फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Happy Birthday Rahul Dravid: Indian Cricket Team Coach Rahul Dravid Turns 49, These Are The Top Three Innings

Happy Birthday Rahul Dravid: 49 साल के हुए भारतीय कोच राहुल द्रविड़, ये हैं उनकी तीन सबसे बेहतरीन पारियां

Tue, 11 Jan 2022 09:38 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 11 Jan 2022 09:38 AM IST
सार

टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ 49 साल के हो चुके हैं। उन्होंने एक बल्लेबाज के तौर पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं और अब कोच के रूप में भारतीय क्रिकेट की सेवा कर रहे हैं। यहां हम उनकी टेस्ट क्रिकेट की तीन सबसे बेहतरीन पारियों के बारे में बता रहे हैं। 

विज्ञापन
Happy Birthday Rahul Dravid: Indian Cricket Team Coach Rahul Dravid Turns 49, These Are The Top Three Innings
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ 49 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर ही टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच खेलेगी। केपटाउन के मैदान  पर भारतीय टीम जीत के साथ द्रविड़ को जन्मदिन का तोहफा देना चाहेगी। इस सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर हैं और तीसरा मैच जीतने वाली टीम ही सारीज अपने नाम करेगी। दक्षिण अफ्रीका की धरती पर भारत अब तक कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ी अपने कोच का यह जन्मदिन बेहद खास बनाना चाहेंगे। 
विज्ञापन


द्रविड़ ने भी बल्लेबाज के रूप में कई बेहतरीन पारियां खेली हैं और कई लोगों का दिन खास बनाया है। उनकी पारियां तो एक दिन ज्यादा तक चलती थी और एक ही पारी कई लोगों का दिन बना देती थी। यहां हम उनकी तीन सबसे बेहतरीन पारियों के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन


1. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 180 रन बनाए
साल 2000 में भारत ने ईडन गार्डन्स के मैदान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इसे भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत भी माना जाता है और द्रविड़ ही इस जीत के नायक थे। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर कर दिया था। इसके बाद द्रविड़ ने लक्ष्मण के साथा मिलकर शानदार साझेदारी की और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर ले गए। इन दोनों ने मिलकर 386 रन जोड़े और मैच पलट दिया। लक्ष्मण ने 280 रन बनाए। वहीं द्रविड़ ने 180 रन की पारी खेली। भारत ने यह मैच 171 रन से जीता था और सीरीज में 1-1 की बराबरी की थी। इसके बाद चेन्नई में अगला टेस्ट जीतकर भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2. ऑस्ट्रेलिया जाकर खेली 233 रन की पारी 
साल 2003 में भी राहुल द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 233 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 566 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था। इसके जवाब में एक बार फिर द्रविड़ और लक्ष्मण ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। इन दोनों ने 303 रन जोड़े थे और लक्ष्मण ने 148 रन की पारी खेली थी। अंत में भारत को यह मैच जीतने के लिए 233 रन की जरूरत थी और द्रविड़ ने दूसरी पारी में भी नाबाद 72 रन बनाए थे। वो टीम इंडिया को चार विकेट से जीत दिलाकर ही वापस लौटे थे। 


3. पाकिस्तान के खिलाफ बनाए थे 270 रन
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में द्रविड़ ने 270 रन की शानदार पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इस मैच से पहले दोनों टीमें सीरीज में एक-एक की बराबरी पर थीं। भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को 224 पर समेटा और इसके जवाब में 600 रन बनाए। द्रविड़ ने 270 रन की पारी खेली। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 245 रन पर सिमट गई और मैच 131 रन के बड़े अंतर से हार गई। यह पाकिस्तान की धरती पर भारत की पहली टेस्ट जीत थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed