Ranji trophy: टूटी कलाई के साथ खेल रहे हनुमा विहारी ने एक हाथ से लगाया शानदार शॉट, याद आया गिल्ली-डंडा का खेल
मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच में हनुमा विहारी ने कमाल का जुझारूपन दिखाया। टूटी कलाई के साथ ही उन्होंने दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी की। पहली पारी में 27 रन पर आउट होने वाले विहारी ने दूसरी पारी में 15 रन बनाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के खिलाफ मैच में विहारी पहली पारी में ही बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। इस समय उन्होंने 37 गेंद में 16 रन बनाए थे। स्कैन के बाद पता चला कि वह पांच से छह हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने तय किया कि जरूरत पड़ने पर ही विहारी बल्लेबाजी करेंगे। पहली पारी में आंध्र प्रदेश के नौ विकेट 353 रन पर गिर गए थे। इसके बाद विहारी दूसरी बार बल्लेबाजी के लिए आए।
What a champion. Always putting team ahead of himself. Shows the commitment. Super proud of you bro. @Hanumavihari #AndhravsMP pic.twitter.com/NTRBh3dCfk
विज्ञापन विज्ञापन— Basanth Jain (@basanthjain) February 1, 2023
It's a REVERSE SLAP not a reverse sweep 😂
— DK (@DineshKarthik) February 3, 2023
No offence to the bowler, but that was quite a shot https://t.co/iNjDjxPJsL
दिनेश कार्तिक भी हुए दीवाने
हनुमा विहारी ने अपने जुझारूपन से सभी का दिल जीत लिया। दूसरी पारी में उन्हों ने तीन चौके लगाए। इस दौरान उन्होंने एक रिवर्स स्वीप शॉट भी खेला। इस शॉट को देखकर गांव में खेला जाने वाला गिल्ली-डंडा का खेल याद आ गया। दिनेश कार्तिक ने विहारी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह रिवर्स स्वीप नहीं रिवर्स स्लैप था।