फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hanuma Vihari among seven Indian cricketers to play in Dhaka Premier League 2022

DPL 2022: आईपीएल में नहीं मिला खरीदार, अब बांग्लादेश की इस लीग से खेलेंगे ये सात भारतीय क्रिकेटर

Tue, 15 Mar 2022 04:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 15 Mar 2022 04:58 PM IST
सार

हनुमा विहारी समेत सात भारतीय क्रिकेटर बांग्लादेश की इकलौती लिस्ट-ए टूर्नामेंट ढाका प्रीमियर लीग में खेलते दिखेंगे। इसके लिए इन सभी खिलाड़ियों ने आगामी लीग के लिए अलग-अलग टीमों से करार किया है। 

विज्ञापन
Hanuma Vihari among seven Indian cricketers to play in Dhaka Premier League 2022
हनुमा विहारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हनुमा विहारी समेत सात भारतीय क्रिकेटर बांग्लादेश की इकलौती लिस्ट-ए टूर्नामेंट (एकदिवसीय प्रारूप) ढाका प्रीमियर लीग में खेलते दिखेंगे। इसके लिए इन सभी खिलाड़ियों ने आगामी लीग के लिए अलग-अलग टीमों से करार किया है। विहारी के अलावा अभिमन्यु ईश्वरन, परवेज रसूल, बाबा अपराजित, अशोक मेनारिया, चिराग जानी और गुरींदर सिंह लीग का हिस्सा होंगे। संयोग से इन सभी खिलाड़ियों को आईपीएल 2022 के लिए नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला।

विज्ञापन


विहारी हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्हें चेतेश्वर पुजारा की जगह टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने पूरी सीरीज में तीन पारियों में 41.33 की औसत से 124 रन बनाए थे। विहारी सीरीज के बाद अपने घर लौटेंगे और फिर कुछ समय बाद ढाका के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है जब भारतीय खिलाड़ी ढाका प्रीमियर लीग में खेलेंगे, इससे पहले विहारी, ईश्वरन, अपराजीत, मेनारिया और रसूल कोरोना महामारी से पहले भी यहां खेल चुके हैं। इनके अलावा दिनेश कार्तिक, मनोज तिवारी और यूसूफ पठान भी इस लीग का हिस्सा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाका प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में हर टीम से सिर्फ एक ही विदेशी खिलाड़ी के खेलने की अनुमति होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed