फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hambantota Stadium threatened by wild elephants ahead of Sri Lanka-Zimbabwe ODI clash

न बल्लेबाज, न गेंदबाज मैच में बाधा पहुंचाएंगे गजराज!!!

Mon, 03 Jul 2017 04:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 03 Jul 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
 Hambantota Stadium threatened by wild elephants ahead of Sri Lanka-Zimbabwe ODI clash
श्रीलंका बनाम जिंबाब्वे

श्रीलंका और जिंबाब्वे के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के तीसरे मैच से पहले एक अजीबो-गरीब परेशानी खड़ी हो गई है। यह मैच हंबनटोटा में खेला जाना है। हंबनटोटा को प्राकृतिक सौंदर्य और विभिन्न तरह के जंगली जानवरों के लिए पहचाना जाता है लेकिन यही श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के लिए परेशानी की वजह बन गई है। 

विज्ञापन

 
35 हजार दर्शक क्षमता हंबनटोटा स्टेडियम एलीफेंट सैंक्चुरी के पास बना है। ऐसे में हाथियों के मैच में बाधा पहुंचाने की आशंका है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड मैच हाथियों के उत्पात से बचने के लिए तैयारी कर रहा है। इसके लिए सुरक्षा विशेषज्ञ भी मैदान में उपस्थित रहेंगे। जिससे की किसी भी तरह की आपात परेशानी से बचा जा सके। 
विज्ञापन


साल 2009 में जब महेंद्र रादपक्षे श्रीलंका के राष्ट्रपति थे उस वक्त हंबनटोटा में स्टेडियम का निर्माण किया गया था। मैदान के सुदूर होने और हायर मेनटेनेंस कॉस्ट के कारण यहां कम मैचों का आयोजन होता है। यहां कई मौके ऐसे हुए हैं जब स्टेडियम की फेंसिंग तोड़कर हाथी पिच तक पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम के 100 मीटर दूर से जंगल शुरू हो जाता है। ऐसे में आयोजकों ने 10 वार्डन को देखरेख में लगाया कि हाथी फेंसिंग तोड़तक स्टेडियम में न घुस जाएं। अधिकारियों के मुताबिक स्टेडियम के 240 वर्ग किमी के दायरे में तकरीबन 25 हाथियों को देखा गया है। जिनसे दर्शकों को खतरा हो सकता है। 


इस मैदान पर आखिरी बार कोई मैच 2 साल पहले खेला गया था। इस मैदान पर जिंबाब्वे और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की सीरीज के न आखिरी 3 मैच खेले जाएंगे। इन मैचों में सीरीज मे हार जीत का फैसला होना है। शुरुआती दो मैचों में एक-एक मैच जीतकर दोनों टीमें बराबरी पर हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed