फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   guwahati cricket lovers overwhelmed for virat kohli and company

टी-20 सीरीज: गुवाहाटी में 7 साल बाद हो रहा क्रिकेट मैच, दर्शकों में भारी उत्साह 

Tue, 10 Oct 2017 09:47 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 10 Oct 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
 guwahati cricket lovers overwhelmed for virat kohli and company
गुवाहाटी स्टेडियम - फोटो : twitter
असम की राजधानी गुवाहाटी में मंगलवार 10 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा। रांची में पहला मैच जीतने के बाद टीम इंडिया यहां भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए सीरीज को अपने नाम कर सकती है। 
विज्ञापन

दर्शकों को उम्मीद, टीम इंडिया जीतेगी सीरीज

 guwahati cricket lovers overwhelmed for virat kohli and company
टीम इंडिया
टीम इं‌डिया का जीत का ‌सिलसिला पिछले करीब तीन माह से लगातार जारी है। श्रीलंका में 9-0 की जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया को पांच वन डे मैचों की सीरीज में 4-1 से हराने के बाद टीम इंडिया ने रांची में भी अपना जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। जहां पहले टी-20 में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 9 विकेट के भारी अंतर से हराया है। गुवाहाटी के दर्शक पूरी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि टीम इं‌डिया उनके सामने मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर लेगी। दर्शकों में भारी उत्साह है। टीम के अभ्यास सत्र के दौरान काफी संख्या में दर्शक स्टेडियम में उपस्थित ‌थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुवाहाटी में हो रहा 7 साल बाद मैच

 guwahati cricket lovers overwhelmed for virat kohli and company
विराट एंड धोनी
गुवाहाटी में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को देखने के लिए एयरपोर्ट में ही भारी भीड़ उपस्थित थी। लिहाजा मैच में दर्शकों की भीड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके अलावा एक और वजह है। गुवाहाटी शहर में 7 साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच हो रहा है। इसलिए भी दर्शक काफी उत्साह में हैं। 
विज्ञापन

पिछली बार टीम इंडिया ने कीवियों को हराया था

 guwahati cricket lovers overwhelmed for virat kohli and company
टीम इंडिया - फोटो : dd news
गुवाहाटी में पिछला वन डे भारत और न्यूजीलैंड के ‌खिलाफ 28 नवंबर 2010 को नेहरू स्टेडियम में खेला गया था। इसमें टीम इंडिया ने 40 रन से जीत दर्ज की थी। इतने साल बाद मैच का आयोजन होने पर गुवाहाटी के ‌क्रिकेट प्रेमी विशेष रूप से प्रसन्न हैं। 

बरसापारा में नए स्टेडियम में होगा मैच 

 guwahati cricket lovers overwhelmed for virat kohli and company
गुवाहाटी स्टेडियम
गुवाहाटी शहर में दो स्टेडियम हैं। नेहरू स्टेडियम के अलावा बरसापारा में भूपेन हजारिका क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैच इसी नए मैदान में खेला जाएगा। गुवाहाटी में अब तक जितने मैच हुए थे, वह सब पुराने नेहरू स्टेडियम में हुए थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed