फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gujarat Titans beats Kolkata knight riders by eight runs natasha enjoys hardik inning

KKR vs GT Photos: नताशा को रास आई हार्दिक की बल्लेबाजी, गुजरात की छठी जीत से फैंस खुश

Sat, 23 Apr 2022 09:27 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 23 Apr 2022 09:27 PM IST
सार

हार्दिक की बल्लेबाजी देख नताशा खुशी से चहक उठीं। उनका अर्धशतक होने पर भी नताशा ने खड़े होकर ताली बजाई। वहीं गुजरात की छठी जीत पर फैंस बेहद खुश नजर आए। 
 
विज्ञापन
Gujarat Titans beats Kolkata knight riders by eight runs natasha enjoys hardik inning
गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 में छठी जीत हासिल कर ली है। कोलकाता के खिलाफ मैच में गुजरात ने आठ रन से जीत दर्ज की। इस मैच में टीम के कप्तान हार्दिक ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं शमी और राशिद ने दो-दो विकेट लिए। आंद्रे रसेल ने भी 48 रन की पारी खेलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, लेकिन अपनी टीम को मैच नहीं जिता सके। हार्दिक की पत्नी नताशा भी यह मैच देखने पहुंची थीं और उन्होंने हार्दिक की बल्लेबाजी का जमकर आनंद उठाया। वहीं गुजरात की छठी जीत से टीम के फैंस भी बेहद खुश नजर आए। यहां हम मैच के ऐसे ही रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।  
विज्ञापन

Gujarat Titans beats Kolkata knight riders by eight runs natasha enjoys hardik inning
नताशा स्टेनकोविच - फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविच भी यह मैच देखने पहुंची थीं और यह मैच उनके लिए बहुत शानदार रहा। पहले हार्दिक ने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार 67 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए और नताशा को जश्न मनाने का खूब मौका दिया। वहीं गुजरात की टीम ने भी इस मैच में जीत हासिल की और अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। हार्दिक का अर्धशतक होने पर नताशा ने खड़े होकर ताली बजाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Gujarat Titans beats Kolkata knight riders by eight runs natasha enjoys hardik inning
गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन गुजरात की टीम सात में छह मैच जीत चुकी है और अंक तालिका में 12 अंकों के साथ पहले पायदान पर है। अब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बाकी सात मैचों में गुजरात को सिर्फ दो या तीन मैच जीतने की जरूरत है। गुजरात की इस जीत से टीम के फैन बेहद खुश नजर आए। 
विज्ञापन

Gujarat Titans beats Kolkata knight riders by eight runs natasha enjoys hardik inning
गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। पहले उन्होंने एक ओवर में चार विकेट लिए फिर बल्ले के साथ 48 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छह छक्के लगाए और फैंस का भरपूर मनोरंज किया। हालांकि, वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। 

Gujarat Titans beats Kolkata knight riders by eight runs natasha enjoys hardik inning
गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के लिए टिम साउदी ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिए। साउदी ने शुभमन गिल, कप्तान हार्दिक और राशिद खान का अहम विकेट लिया। इसके साथ ही उन्होंने कंजूसी के साथ गेंदबाजी करते हुए रन भी नहीं खर्चे। 

Gujarat Titans beats Kolkata knight riders by eight runs natasha enjoys hardik inning
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मैच में भी कमाल की बल्लेबाजी की। चोट से वापस आने के बाद उन्होंने लगातार तीसरे मैच में अर्धशतक लगाया और 49 गेंद में 67 रन बनाए। इस सीजन यह हर्दिक का लगातार तीसरा और आईपीएल करियर का सातवां अर्धशतक था। 

Gujarat Titans beats Kolkata knight riders by eight runs natasha enjoys hardik inning
आंद्रे रसेल - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता ने लिए आंद्रे रसेल ने आखिरी ओवर में चार विकेट लिए। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ पांच रन दिए और गुजरात को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। इस ओवर में वो दो बार हैट्रिक लेने की कगार पर आए, लेकि उनकी हैट्रिक पूरी नहीं हुई। इस ओवर की पहली और आखिरी दो गेंदों में उन्होंने विकेट लिया। अब उनके पास अगले मैच में पहली गेंद में विकेट लेकर हैट्रिक पूरी करने का मौका रहेगा। 

Gujarat Titans beats Kolkata knight riders by eight runs natasha enjoys hardik inning
गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL/BCCI
छोटे लक्ष्य का बचाव करते हुए गुजरात के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। 10 रन के अंदर ही शमी ने कोलकाता के दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था और अपनी टीम की जीत की नींव रखी। इसके बाद फर्ग्यूसन और राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी कर कोलकाता की हार तय कर दी। 

Gujarat Titans beats Kolkata knight riders by eight runs natasha enjoys hardik inning
रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के लिए रिंकू सिंह ने इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने शुरुआती झटकों से अपनी टीम को उबारा। पहले कप्तान श्रेयस और फिर वेंकटेश अय्यर के साथ शानदार साझेदारी कर रिंकू कोलकाता को मैच में वापस ले आए थे, लेकिन जीत नहीं दिला पाए। 

Gujarat Titans beats Kolkata knight riders by eight runs natasha enjoys hardik inning
गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL/BCCI
शमी और राशिद की शानदार गेंदबाजी के बावजूद आंद्रे रसेल 48 रन बनाकर कोलकाता को मैच में वापस ले आए थे, लेकिन आखिरी ओवर की दूसरी गेंद में रसेल को आउट करके अल्जारी जोसेप ने अपनी टीम को जीत दिला दी। उन्होंने सिर्फ एक विकेट लिया, लेकिन वही कोलकाता की हार की सबसे बड़ी वजह रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed