फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 GT Vs RR Qualifier 1 Live Streaming Telecast Channel: When, Where And How To Watch Gujarat Titans Vs Rajasthan Royals Match

GT vs RR Qualifier 1 Live Streaming: पहला क्वालिफायर गुजरात और राजस्थान के बीच, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Tue, 24 May 2022 11:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 24 May 2022 11:32 AM IST
सार

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव प्रसारण: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच पहले क्वालिफायर में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। हारने वाली टीम का सामना एलिमिनेटर की विजेता से होगा। 

विज्ञापन
IPL 2022 GT Vs RR Qualifier 1 Live Streaming Telecast Channel: When, Where And How To Watch Gujarat Titans Vs Rajasthan Royals Match
क्वालिफायर-1 में राजस्थान का सामना गुजरात से है - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 के पहले क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। दोनों टीमों ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है और अंक तालिका में शीर्ष दो स्थानों पर कब्जा जमाया। दोनों ही टीमें पहले क्वालिफायर में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाना चाहेंगी। हालांकि, जो भी टीम यह मैच हारेगी, उसे फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा।
विज्ञापन


क्वालिफायर-वन में हारने वाली टीम को एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम के साथ क्वालिफायर-2 खेलना होगा। उसे जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। राजस्थान के लिए जोस बटलर कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ मैचों में उनका बल्ला नहीं चला है। वहीं, गुजरात टाइटंस ने एक टीम के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अगर गुजरात की टीम राजस्थान के जोस बटलर और युजवेन्द्र चहल से पार पा लेती है तो इस टीम के फाइनल में पहुंचने की संभावना ज्यादा होगी। 
विज्ञापन

 

वहीं, गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी शानदार है और मोहम्मद शमी और लोकी फर्ग्यूसन की अगुआई में टीम राजस्थान को छोटे स्कोर पर रोकने की कोशिश करेगी। इस मैच में राजस्थान के बल्लेबाजों और गुजरात के गेंदबाजों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब होगा गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला? 
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला 24 मई यानी मंगलवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच?
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला?
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम सात बजे होगा और पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी।
विज्ञापन

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मुकाबलों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed