{"_id":"645734d4f35c6f79040cd9bd","slug":"gt-vs-lsg-ipl-2023-51st-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2023-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GT vs LSG Playing-11: पांड्या ब्रदर्स होंगे आमने-सामने, ये हो सकती है गुजरात और लखनऊ की संभावित प्लेइंग-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT vs LSG Playing-11: पांड्या ब्रदर्स होंगे आमने-सामने, ये हो सकती है गुजरात और लखनऊ की संभावित प्लेइंग-11
Sun, 07 May 2023 10:50 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 07 May 2023 10:50 AM IST
सार
GT vs LSG Playing 11 Prediction Today Match : पिछले दो मैचों में लखनऊ के बल्लेबाजों ने निराश किया और टीम छोटे स्कोर के लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाई। बल्लेबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं है।
विज्ञापन
क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स रविवार को आईपीएल के मुकाबले में खेलेंगे, लेकिन इसमें पांड्या बनाम हार्दिक और क्रुणाल पर सभी की नजरें होंगी। हार्दिक के क्रुणाल बड़े भाई हैं। हार्दिक गुजरात के कप्तान हैं। वहीं, चोटिल केएल राहुल के लीग से बाहर होने के कारण क्रुणाल लखनऊ टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
हार्दिक कई मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। क्रुणाल घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा टीम के कप्तान हैं। आईपीएल में यह भाइयों की पहली जोड़ी है जो कप्तानी कर रही है। 14 अंकों के साथ गुजरात अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
वहीं, क्रुणाल की लखनऊ टीम का चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला था। टीम को तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की भी कमी खलेगी जो चोट के कारण इस लीग से बाहर हो गए। लखनऊ के 10 मैचों में 11 अंक हैं।
पिछले दो मैचों में लखनऊ के बल्लेबाजों ने निराश किया और टीम छोटे स्कोर के लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाई। बल्लेबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं है। टीम प्रबंधन ने केएल राहुल की जगह अनुभवी खिलाड़ी करुण नायर को टीम में शामिल किया है।
गुजरात के गेंदबाजों खासकर राशिद खान और नूर अहमद को खेलना लखनऊ के बल्लेबाजों के लिए कड़ी चुनौती रहेगी। वहीं, लखनऊ की गेंदबाजी का दारोमदार स्पिनर रवि बिश्नोई और अमित मिश्रा पर रहेगी।
गुजरात के गेंदबाजों खासकर राशिद खान और नूर अहमद को खेलना लखनऊ के बल्लेबाजों के लिए कड़ी चुनौती रहेगी। वहीं, लखनऊ की गेंदबाजी का दारोमदार स्पिनर रवि बिश्नोई और अमित मिश्रा पर रहेगी।
गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाएंट्स: क्विंटन डिकॉक, काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, आवेश खान, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा।