फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GT vs CSK Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

GT vs CSK Playing 11: गुजरात की निगाहें शीर्ष दो में जगह बनाने पर, सात्वंना भरी जीत दर्ज करना चाहेगी सीएसके

Sat, 24 May 2025 09:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 24 May 2025 09:05 PM IST
सार

GT vs CSK Playing 11 Today Prediction:पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी सीएसके का ध्यान भविष्य की तैयारियों पर रहेगा क्योंकि इस सत्र में उसके लिए नतीजे मिले-जुले रहे हैं और अब वह युवा खिलाड़ियों और अन्य संयोजनों को आजमाना चाहेगा।

विज्ञापन
GT vs CSK Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

गुजरात टाइटंस की टीम जब रविवार को आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी निगाहें तालिका में शीर्ष दो में जगह बनाने की होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के सनराइजर्स हैदराबाद से हारने के बाद गुजरात टाइटंस प्लेऑफ के लिए तालिका में नियंत्रण बनाए हैं। सीएसके के खिलाफ जीत से उसके 20 अंक हो जाएंगे, इससे वह शीर्ष दो में जगह बनाने में सफल रहेगी और उसे फाइनल में जगह बनाने के दो मौके मिलेंगे।
विज्ञापन

भविष्य की तैयारियों पर रहेगा सीएसके का ध्यान
पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी सीएसके का ध्यान भविष्य की तैयारियों पर रहेगा क्योंकि इस सत्र में उसके लिए नतीजे मिले-जुले रहे हैं और अब वह युवा खिलाड़ियों और अन्य संयोजनों को आजमाना चाहेगा। गुजरात टाइटंस के लिए बल्लेबाजी में सफलता शीर्ष तीन खिलाड़ी शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर पर टिकी है। बटलर रविवार को टीम के आखिरी लीग मैच के बाद राष्ट्रीय टीम के साथ होने लिए रवाना हो जाएंगे। बटलर के प्लेऑफ के लिए उपलब्ध नहीं होने के कारण टीम के लिए अहम होगा कि मध्यक्रम को ज्यादा समय मिले। शाहरुख खान और रदरफोर्ड ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ काफी रन बनाए और वे मध्यक्रम में फिर से प्रभाव डालने के लिए बेताब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजी गुजरात के लिए चिंता का विषय
गुजरात की टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता गेंदबाजी विभाग की है क्योंकि उसका स्टार स्पिनर राशिद खान अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दिखा सके हैं, लेकिन टीम उन पर भरोसा बनाए रखेगी। टीम को कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के तेज गेंदबाजी विभाग में भी सुधार करने की जरूरत है विशेषकर चौथे तेज गेंदबाजी विकल्प के लिए। लीग चरण के बाद रबाडा के राष्ट्रीय टीम से जुड़ने के बाद यह मुद्दा पेचीदा हो सकता है। वहीं रविवार को नतीजा जो भी रहे सीएसके के तालिका में सबसे नीचे रहने की संभावना है। इसलिए यह मैच आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे युवाओं के लिए प्रभावित करने का मौका है।
विज्ञापन

धोनी का होगा आखिरी मैच?
दिल्ली में राजस्थान रॉयल्स से हारने के बाद सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग को यह स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं हुई कि उनकी टीम तालिका में नीचे रहेगी। इस लिहाज से जीत का कोई खास मतलब नहीं होगा लेकिन सीएसके के वफादार प्रशंसक चाहेंगे कि टीम दो अंक हासिल कर टूर्नामेंट का समापन करे। महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से अपने आईपीएल भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है। तो सवाल यही है कि क्या रविवार को होने वाला यह मैच इस स्टार के लिए फ्रेंचाइजी में उनका आखिरी मुकाबला होगा? इसका जवाब हालांकि इस करिश्माई कप्तान के पास ही है।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 प्रकार है...

गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफाने रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। 
चेन्नई सुपर किंग्सः डेवोन कॉनवे, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद। 

आइए जानते हैं सीएसके और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

सीएसके और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
सीएसके और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 25 मई यानी रविवार को खेला जाएगा।

सीएसके और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
सीएसके और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

सीएसके और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
सीएसके और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा। 

सीएसके और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
सीएसके और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

सीएसके और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
सीएसके और गुजरात के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed