{"_id":"4a6926fe-0a61-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"group-2-teams-caught-in-net-run-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेट रन रेट में फंसी ग्रुप-2 की टीमें ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नेट रन रेट में फंसी ग्रुप-2 की टीमें
पल्लेकल/एजेंसी
Updated Sat, 29 Sep 2012 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपर-8 के ग्रुप-2 में वेस्ट इंडीज पर मिली जीत से श्रीलंका की सेमीफाइनल में पहुंचने की स्थिति मजबूत हुई है लेकिन अभी उसकी सीट पक्की नहीं हुई है। लगातार दो मैचों में जीत हासिल करके श्रीलंका चार अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर है। इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज दो मैचों में एक-एक मैच जीत चुके हैं जबकि न्यूजीलैंड अपने दोनों मैच हार चुका है। अब श्रीलंका को इंग्लैंड से जबकि वेस्ट इंडीज को न्यूजीलैंड से आखिरी मैच खेलना है।
यदि इंग्लैंड मेजबान श्रीलंका को और वेस्ट इंडीज टीम न्यूजीलैंड को हरा देती है तो नतीजा नेट रन रेट पर आकर अटक जाएगा। ऐसे में इंग्लैंड, श्रीलंका और वेस्ट इंडीज के दो-दो मैचों में जीत से चार-चार अंक होंगे और जिन दो टीमों का नेट रन रेट बेहतर होगा वे सेमीफाइनल में पहुंचेगी। लेकिन यदि इंग्लैंड टीम श्रीलंका से हार जाती है और वेस्ट इंडीज भी न्यूजीलैंड से हार जाता है तब श्रीलंका आराम से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। तब, मुकाबला इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज और न्यूजीलैंड के बीच होगा क्योंकि तीनों टीमों के एक-एक जीत के साथ बराबर दो-दो अंक होंगे। इनमें से जिस टीम का नेरट रन रेट बेहतर होगा उसे सेमीफाइनल में जगह मिलेगी।