फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Greg Chappell tried to end my career says Sourav Ganguly in a book

गांगुली ने 12 साल बाद तोड़ी अपनी चुप्पी, दुनिया को बताया- क्या था उनके और चैपल के बीच विवाद

Fri, 26 Jan 2018 06:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Jan 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
Greg Chappell tried to end my career says Sourav Ganguly in a book
ग्रेग चैपल और सौरव गांगुली - फोटो : File
टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोट ग्रेग चैपल के बीच के विवाद को सभी आज एक दशक से ज्यादा हो, लेकिन गांगुली के जहन में अब भी वह कड़वी यादें जस की तस बनी हुई हैं। 
विज्ञापन


इन दोनों के बीच का यह विवाद भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़े विवादों में से एक है। अपने और ग्रेग चैपल के बीच हुए इस विवाद पर गांगुली ने क्रिकेट इतिहासकार बोरिया मजूमदार की किताब 'इलेवन गोड्स एंड ए बिलियन इंडियंस' में खुलकर बात की है। 500 पेज की इस किताब को इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान लॉन्च की जाएगी।  
विज्ञापन


गांगुली ने 2005 में जिम्बाब्वे में खेले जा रहे टेस्ट मैच की बात को याद करते हुए कहा कि एक दिन चैपल मेरे पास अपनी एक टीम का खाका तैयार करके लाते हैं। इस टीम को चैपल ने टेस्ट के लिए चुना था। मैं इस टीम को देखकर दंग था। इस टीम ऐसे खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया था, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत योगदान दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चैपल ने जुलाई 2005 में मुख्य कोच के तौर पर पदभार संभाल लिया था, गांगुली पर धीमी ओवर गति के लिये मार्च 2005 में छह मैच का प्रतिबंध लगा हुआ था और राहुल द्रविड़ अंतरिम कप्तान थे। इसके बाद सितंबर 2005 में जिम्बाब्वे दौरे पर गांगुली को फिर से टीम की कप्तानी सौंपी गयी थी। गांगुली ने कहा, 'दौरे के शुरू से कुछ चीज सही नहीं थी। मैं नहीं जानता कि क्या हुआ था, लेकिन निश्चित रूप से किसी चीज की कमी थी।'


उन्होंने अपने और चैपल के रिश्ते के बारे में कहा, 'लेकिन जो कुछ भी हो, वह जिम्बाब्वे में वो चैपल नहीं थे, जिन्होंने दिसंबर 2003 में आस्ट्रेलियाई दौरे के लिये मुझे तैयार होने में मदद की थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed