फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Greg Barclay re-elected as ICC chairman; T20 World Cup 2022 England vs Pakistan Final Melbourne

ICC Chairman: ग्रेग बार्कले ने बरकरार रखा अपना पद, लगातार दूसरी बार आईसीसी चेयरमैन चुने गए

Sat, 12 Nov 2022 01:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 12 Nov 2022 01:11 PM IST
सार

बार्कले को आईसीसी के 12 से ज्यादा सदस्य बोर्ड्स का समर्थन प्राप्त था। इसमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी शामिल है। आईसीसी में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व जय शाह कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Greg Barclay re-elected as ICC chairman; T20 World Cup 2022 England vs Pakistan Final Melbourne
ग्रेग बार्कले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रेग बार्कले निर्विरोध अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन चुने गए हैं। यह उनका लगातार दूसरा कार्यकाल होगा। पहले जिम्बाब्वे क्रिकेट के चेयरमैन डॉक्टर तवेंगवा मुखुलानी ने भी पद के लिए आवेदन भरा था, लेकिन बाद में उन्होंने नाम वापस ले लिया। ऐसे में ग्रेग निर्विरोध चुने गए। बार्कले पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट के हेड भी रह चुके हैं। वह 2020 में पहली बार आईसीसी अध्यक्ष बने थे। अब वह दोबारा अपने दो साल का कार्यकाल पूरा करेंगे।
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर मुखुलानी चुनाव में उतरते तो भी बार्कले को जीतने में कोई दिक्कत नहीं होती। उन्हें आईसीसी के 12 से ज्यादा सदस्य बोर्ड्स का समर्थन प्राप्त था।  इसमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी शामिल है। आईसीसी में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व जय शाह कर रहे हैं। मुखुलानी को आईसीसी के एसोसिएट नेशंस का समर्थन मिलता। इनमें आयरलैंड, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान और श्रीलंका जैसे देश शामिल हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश गेमचेंजर बन सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव पर टिप्पणी करते हुए मुखुलानी ने कहा- मैं ग्रेग को आईसीसी अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्ति पर बधाई देना चाहता हूं, क्योंकि उनका नेतृत्व जो निरंतरता प्रदान करेगा वह खेल के सर्वोत्तम हित में है। इसलिए मैंने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का फैसला किया। बार्कले ने साथी आईसीसी निदेशकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

बार्कले ने कहा- पिछले दो वर्षों में हमने महत्वपूर्ण प्रगति की है जो हमारे खेल के लिए एक सफल और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए स्पष्ट दिशा प्रदान करती है। यह क्रिकेट में शामिल होने का एक रोमांचक समय है और मैं इसके लिए तत्पर हूं। इसे आगे बढ़ाने के लिए अपने सदस्यों के साथ मिलकर काम करना जारी रखना और यह सुनिश्चित करना कि दुनिया के अधिक से अधिक लोग क्रिकेट का आनंद ले सकें।

बार्कले को नवंबर 2020 में आईसीसी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। वह पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के अध्यक्ष थे और आईसीसी मेन्स क्रिकेट विश्व कप 2015 के निदेशक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed