ICC को मिला नया चेयरमैन, न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले संभालेंगे जिम्मेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ICC को नया चेयरमैन मिल गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रमुख ग्रेग बार्कले को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का नया मुुखिया बनाया गया है। बारक्ले ने सिंगापुर के इमरान ख्वाजा को पछाड़ा और वह भारत के शशांक मनोहर की जगह लेंगे। बार्कले और सिंगापुर के इमरान ख्वाजा चेयरमैन पद की दौड़ में शामिल केवल दो उम्मीदवार थे।
Greg Barclay has been elected as the new Independent Chair of the International Cricket Council.
Barclay joins from New Zealand Cricket where he has been a director since 2012 and also served as a director of the 2015 ICC @cricketworldcup.विज्ञापन
Read more 👇 — ICC (@ICC) November 24, 2020
मंगलवार को आईसीसी की तिमाही बैठक के दौरान मतदान हुआ। इलेक्ट्रॉनिक मतदान प्रक्रिया में 16 बोर्ड आफ डायरेक्टर ने हिस्सा लिया जिसमें टेस्ट खेलने वाले देशों के 12 पूर्ण सदस्य, तीन एसोसिएट देश और एक स्वतंत्र महिला निदेशक (पेप्सीको की इंदिरा नूई) शामिल हैं। न्यूजीलैंड के इस अधिकारी ने मतदान में 11-5 से जीत दर्ज की। दूसरे दौर के मतदान में उन्हें क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका का महत्वपूर्ण वोट मिला जिससे वह जीत दर्ज करने में सफल रहे।
बारक्ले ने कहा, ‘आईसीसी का चेयरमैन चुना जाना सम्मान की बात है और समर्थन के लिए मैं अपने साथी आईसीसी निदेशकों का धन्यवाद देना चाहता हूं। उम्मीद करता हूं कि हम एकजुट होकर खेल को आगे ले जाएंगे और वैश्विक महामारी से उबरकर मजबूत वापसी और प्रगति करेंगे।’
उन्होंने कहा, ‘मैं अपने सदस्यों के साथ मिलकर काम करते हुए हमारे महत्वपूर्ण बाजारों के अलावा इसके बाहर भी खेल को मजबूत करने को लेकर उत्सुक हूं जिससे कि दुनिया के अधिक लोग क्रिकेट का लुत्फ उठा सकें।’
आकलैंड के व्यावसायिक अधिवक्ता बारक्ले 2012 से एनजेडसी बोर्ड का हिस्सा हैं। वह फिलहाल आईसीसी बोर्ड में न्यूजीलैंड के प्रतिनिधि हैं लेकिन स्वतंत्र रूप से जिम्मेदारी निभाने के लिए इस पद को छोड़ेंगे। बारक्ले आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2015 के भी निदेशक थे और वह नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स क्रिकेट संघ के बोर्ड के पूर्व सदस्य और चेयरमैन भी रहे।