{"_id":"b36b29ea-3270-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"green-park-stadium-risk-for-reputation","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन पार्क स्टेडियम की प्रतिष्ठा को खतरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ग्रीन पार्क स्टेडियम की प्रतिष्ठा को खतरा
कानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Nov 2012 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इकलौते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ग्रीन पार्क को फरवरी मार्च 2013 में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टेस्ट मैच की मेजबानी मिलने से उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) उत्साहित होने के साथ निर्माण कार्य समय पर पूरा होने को लेकर आशंकित भी है। यूपीसीए के अधिकारियों को यह डर सता रहा है कि अगर इस बार भी कानपुर में मैच न हो सका तो फिर निकट भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मानचित्र से कही उत्तर प्रदेश और कानपुर का नामोनिशान ही न मिट जाए।
विज्ञापन
यूपीसीए के आला अधिकारियों का कहना है कि अगले माह दिसंबर में आस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी ग्रीन पार्क का दौरा करने आ रहे हैं और अगर तब तक ग्रीन पार्क तैयार न हुआ तो हो सकता है कि फिर निकट भविष्य में उत्तर प्रदेश को फिर कभी कोई अंतरराष्ट्रीय मैच ही न मिल सकें। उत्तर प्रदेश के कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में अंतिम टेस्ट मैच 24 से 27 नवंबर 2009 को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच हुआ था।
विज्ञापन
निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण इससे पहले भी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 24 फरवरी 2010 को होने वाला वन-डे मैच यूपीसीए को आवंटित होने के बाद भी छीन कर अंतिम मौके पर ग्वालियर को दे दिया गया था। इसी तरह भारत और न्यूजीलैंड के बीच 12 से 16 नवंबर 2010 के बीच होने वाला दूसरा टेस्ट ग्रीन पार्क में होना था लेकिन स्टेडियम तैयार न होने के कारण इस मैच को भी बाद में यहां से हटा दिया गया था।
विज्ञापन