फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Good news before indias test series, Australian cricket set to be able to welcome crowds

T-20 विश्व कप की संभावना बढ़ी, अब खाली स्टेडियम में नहीं होगी भारत की टेस्ट सीरीज

Fri, 12 Jun 2020 07:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 12 Jun 2020 07:52 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को कोरोना वायरस पाबंदियों में और ढील देने की घोषणा की जिसमें 40,000 लोगों की क्षमता वाले खेल स्टेडियमों को अगले महीने से 10,000 लोगों की मेजबानी की अनुमति देना शामिल है।

विज्ञापन
Good news before indias test series, Australian cricket set to be able to welcome crowds

विस्तार

पिछले 24 घंटे में भले ही भारतीय टीम के दो विदेशी दौरे रद्द हो चुके हो, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी आ रही है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को कहा कि जिन खेल स्टेडियमों में 40 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है, उन स्टेडियमों को अगले महीने से 10 हजार दर्शकों के साथ मैच की अनुमति दे दी जाएगी। यानी स्टेडियम की 25 फीसदी क्षमता मैच देखने आ सकती है।

विज्ञापन


यह अक्तूबर में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं, बिना दर्शकों के रेवेन्यू का नुकसान तो होना ही था और खिलाड़ी भी इस तरह से खेलने को लेकर बहुत उत्साहित नहीं थे। इसके अलावा भारत को भी साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दर्शकों की मौजूदगी में सीरीज खेलने का मौका मिल सकता है। देश में खेलों की वापसी को लेकर कैबिनेट बैठक के बाद यह बदलाव खेल प्रतियोगिताओं, फेस्टिवल और कॉन्सर्ट पर लागू होंगे। जिस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 40 हजार है, वहां शुरुआत में 10 हजार दर्शक (25%) ही आ सकेंगे।
विज्ञापन


मॉरिसन ने कहा, ‘इसके लिए बड़ा और खुला स्थान होना चाहिए। इसमें सीटें भी उचित दूरी पर होनी चाहिए। इसमें टिकट देने की जरूरत होगी ताकि लोग समझ सकें कि कितने लोग उस कार्यक्रम में मौजूद थे। अगले कुछ हफ्तों में इसके बारे में विचार किया जाएगा। बड़े स्टेडियमों के लिए हर स्थल पर राज्य के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के साथ मिलकर काम किया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश भर में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों के सहयोग से इन स्थलों के लिए नियमों को बनाया जा रहा है। न्यूजीलैंड ने घोषणा की है कि उनके यहां कोविड-19 का कोई सक्रिय मामला नहीं है, ऑस्ट्रेलिया भी इस महामारी से कम प्रभावित वाले देशों में शामिल है और वहां अभी तक 7000 से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आये हैं।


गत विजेता भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत ब्रिसबेन से होगी, जहां पहला टेस्ट मैच 3 से 7 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच एडिलेड में 11 से 15 दिसंबर के बीच और मेलबर्न 26 से 30 दिसंबर के बीच तीसरे टेस्ट होगा। चौथे और आखिरी टेस्ट की मेजबानी 3 से 7 जनवरी 2021 के बीच सिडनी करेगा। यह विदेशी सरजमीं पर भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed