{"_id":"5fc3461c1538ea716a640ad2","slug":"glenn-philips-smashed-fastest-t20i-century-new-zealand-takes-unbeaten-lead-in-3-match-series-against-west-indies","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZvWI: फिलिप्स ने न्यूजीलैंड की तरफ से लगाया सबसे तेज शतक, कीवियों ने सीरीज में ली 2-0 की अजेय बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZvWI: फिलिप्स ने न्यूजीलैंड की तरफ से लगाया सबसे तेज शतक, कीवियों ने सीरीज में ली 2-0 की अजेय बढ़त
Sun, 29 Nov 2020 12:26 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मॉन्गनुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मॉन्गनुई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
ग्लेन फिलिप्स
- फोटो : twitter@ICC
ग्लेन फिलिप्स के तूफानी शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे टी-20 मैच में भी हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। रविवार को माउंट मॉन्गनुई में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम मेहमान टीम पर पूरी तरह से हावी रही और 72 रन से मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जवाब में मेजबान टीम ने ग्लेन फिलिप की शतकीय पारी और डेवोन कॉन्वे की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 238 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
फिलिप्स ने अपने 13वें मैच में पहला अंतरराष्ट्रीय टी-20 शतक लगाया। इसी के साथ वे न्यूजीलैंड की तरफ से अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने 51 गेंदों की अपनी तूफानी पारी में 10 चौके और आठ छक्के लगाए। फिलिप्स और कॉन्वे ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 184 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम की तरफ से कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया और पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना पाई।