{"_id":"5bd0a051bdec2269796a9281","slug":"gk-mahantesh-demands-bcci-recognise-to-visually-impaired-federation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृष्टिबाधित महासंघ को मान्यता प्रदान करे बीसीसीआई: जीके महंतेश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दृष्टिबाधित महासंघ को मान्यता प्रदान करे बीसीसीआई: जीके महंतेश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
bcci
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ (सीएबीआई) के अध्यक्ष जीके महंतेश ने बुधवार को कहा कि बीसीसीआई को महासंघ को मान्यता देकर उन्हें उचित आधारभूत ढांचा और वित्तीय मदद मुहैया करानी चाहिए। महंतेश ने कहा, 'हमने कई बार बीसीसीआई को इस बारे में लिखा और अब तक उनका रवैया सकारात्मक रहा है। लेकिन अब इस पर कार्रवाई करने की जरूरत है। हमें बीसीसीआई से सकारात्मक कार्रवाई की जरूरत है।'
विज्ञापन
भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम का गठन 1998 में किया गया था और अभी सीएबीआई की देखरेख में इस संचालन हो रहा है। महंतेश ने कहा, 'हम बीसीसीआई ने आधारभूत ढांचा जैसे कि मैदान, नियमित वित्तीय मदद और हमारे खिलाड़ियों की विश्व कप में जीत के बाद कुछ नकद पुरस्कार जैसी मदद की उम्मीद कर रहे हैं। हमारे लिए सबसे बड़ी समस्या मैदानों को लेकर है।' भारत दृष्टिबाधित विश्व कप में दो बार का चैंपियन है। भारत ने जनवरी में पाकिस्तान को हराकर अपने खिताब का बचाव किया था।
विज्ञापन