{"_id":"6789256cb8dad294bc0c383d","slug":"gautam-gambhir-spoke-about-indiscipline-in-dressing-room-during-bcci-meeting-know-details-2025-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BCCI: बीसीसीआई की समीक्षा बैठक में गौतम गंभीर ने की भारतीय खिलाड़ियों की शिकायत, 'अनुशासनहीनता' का लगाया आरोप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI: बीसीसीआई की समीक्षा बैठक में गौतम गंभीर ने की भारतीय खिलाड़ियों की शिकायत, 'अनुशासनहीनता' का लगाया आरोप
Thu, 16 Jan 2025 08:57 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 16 Jan 2025 08:57 PM IST
सार
समाचार एजेंसी एएनआई ने बीसीसीआई से जुड़े सूत्र के हवाले से बताया कि इस बैठक में मुख्य कोच गंभीर ने अनुशासनहीनता का मुद्दा उठाया। माना जा रहा है कि गंभीर का इशारा ड्रेसिंग रूम से लीक हुई बातचीत पर था।
विज्ञापन
गौतम गंभीर
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के लगातार गिरते प्रदर्शन पर मंथन करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ियों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया। बता दें कि, भारतीय टीम को हाल ही में समाप्त हुई ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-3 से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ भी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में शिकस्त मिली थी।
विज्ञापन
गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
बीसीसीआई की बैठक में गंभीर ने उठाया अनुशासनहीनता का मुद्दा
समाचार एजेंसी एएनआई ने बीसीसीआई से जुड़े सूत्र के हवाले से बताया कि इस बैठक में मुख्य कोच गंभीर ने अनुशासनहीनता का मुद्दा उठाया। माना जा रहा है कि गंभीर का इशारा ड्रेसिंग रूम से लीक हुई बातचीत पर था। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में हार के बाद पूर्व बल्लेबाज ने ड्रेसिंग रूम में भारतीय खिलाड़ियों को लताड़ लगाई थी। इसकी जानकारी मीडिया तक पहुंच गई थी, जिसके बाद गंभीर को अगले दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकर सफाई देनी पड़ी थी।

गंभीर ने दी बीसीसीआई को यह सलाह
इस बैठक में गंभीर ने बताया कि 1.5 महीने के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पूरी टीम ने सिर्फ एक बार ही साथ बैठकर डिनर किया था। इस दौरान खिलाड़ियों को उनके परिवार के साथ दौरे पर जाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। गंभीर चाहते हैं कि अनुशासनहीनता को पूरी तरह से खत्म करने के लिए बीसीसीआई को कोविड-19 से पहले के नियमों पर लौटना चाहिए। इसमें दौरे पर दो सप्ताह तक परिवार के साथ रहने की अनुमति दी गई है। इस रिपोर्ट में आगे बताया गया कि इस मुद्दे पर गंभीर और खिलाड़ी एकमत थे।

मैच फीस पर भी हुई चर्चा
गौतम गंभीर ने जूनियर खिलाड़ियों पर भी इस तरह की सख्ती बरतने का सुझाव दिया। सूत्र ने कहा- बैठक में मौजूद एक वरिष्ठ खिलाड़ी ने बीसीसीआई को सुझाव दिया कि मैच फीस तुरंत वितरित नहीं की जानी चाहिए। इसके बजाय, फीस वितरित करने से पहले खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर विचार किया जाना चाहिए, क्योंकि कुछ खिलाड़ी घरेलू और राष्ट्रीय टीम की प्रतिबद्धताओं को प्राथमिकता नहीं दे रहे हैं।