फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir says Racist remarks often hurled at players in Australia and South Africa, it must stop

गंभीर ने इन दो देशों में नस्लीय टिप्पणी को बताया आम, कहा- सख्त कानून बनाने की दरकार

Tue, 12 Jan 2021 11:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 12 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir says Racist remarks often hurled at players in Australia and South Africa, it must stop
gautam gambhir

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने मंगलवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में क्रिकेटरों पर नस्लवादी टिप्पणियां करने घटनाएं बहुत होती हैं और इसे रोका जाना चाहिए। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला गया टेस्ट श्रृंखला का तीसरा मैच रोमांचक प्रतिस्पर्धा के साथ खिलाड़ियों पर की गयी नस्लीय टिप्पणियों के कारण सुर्खियों में रहा। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह के खिलाफ मैच के तीसरे और चौथे दिन ऐसी टिप्पणियां की गयी। भारतीय टीम ने मैदानी अंपायर से इसकी शिकायत की जिसके बाद छह दर्शकों को स्टेडियम से बाहर कर दिया गया।

विज्ञापन


गंभीर ने 'स्टार स्पोर्ट्स' के कार्यक्रम 'क्रिकेट कनेक्टेड' में कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और यह ऐसी चीज है जो किसी भी खेल में बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि किसी भी खेल में, और मेरा मानना है कि इसके खिलाफ सख्त कानून बनाने की जरूरत है।' उन्होंने कहा, 'जब यह किसी खिलाड़ी के साथ होता है, तो केवल वही इसे महसूस करता है। आप दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया जैसी जगहों पर बॉक्सिंग डे टेस्ट जैसा अहम मुकाबला खेलते समय ऐसे अपशब्दों का सामना करते हैं।'
विज्ञापन


सिराज की शिकायत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने भारतीय खिलाडियों के साथ खड़े होकर उनका समर्थन किया। गंभीर ने कहा, 'यह इस पर भी निर्भर करता है कि आपके खिलाफ कैसे अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। यह कहीं से भी स्वीकार्य नहीं है, खास कर आपके चमड़ी के रंग पर की गयी अपमानजनक टिप्पणियां।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे जगहों पर ऐसा काफी होता है। इसे रोके जाने की जरूरत है।' विवादों का सामना करने के बाद मैच के पांचवें दिन हार के मुहाने पर खड़ी भारतीय टीम इसे ड्रॉ करने में सफल रही। गंभीर ने इसका श्रेय ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा की 148 रन की शानदार साझेदारी को दिया। 

उन्होंने कहा, 'यह अविश्वसनीय था। यह टीम के जज्बे को दिखाता है। ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की। जाहिर है, उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की थी उस समय वैसी ही जरूरत थी। उन्होंने अपने खेलने के तरीके का समर्थन किया।' पंत महज तीन रन से शतक बनाने से चूक गये लेकिन गंभीर ने उनकी दिलेर पारी की तारीफ की।

उन्होंने कहा, 'हां, लोग यह कह सकते है कि उस तरह की शॉट की जरूरत नहीं थी लेकिन उन्होंने खेलना जारी रखा और भारत को मैच में बनाये रखा। अगर वह कुछ और देर खेलते तो भारतीय टीम इस मैच को जीत भी सकती थी, जो उसकी सबसे ऐतिहासिक जीत होती।'

उन्होंने पुजारा की तारीफ करते हुए कहा, 'आप उनकी स्ट्राइक रेट की बात करते है लेकिन क्रिकेट की दुनिया में ऐसे कम बल्लेबाज है जो समय और सत्र निकाल सके।' गंभीर ने कहा कि ऐसा ड्रॉ मैच 'ऑस्ट्रेलिया में बड़ी जीत की तरह है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed