{"_id":"619b7f00d01be33d0e293f8a","slug":"gautam-gambhir-says-ajinkya-rahane-is-lucky-that-he-is-in-team-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गौतम गंभीर का बयान: रहाणे किस्मत वाले हैं जो अभी तक टीम में हैं, कप्तानी करने के लिए भारत का हिस्सा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गौतम गंभीर का बयान: रहाणे किस्मत वाले हैं जो अभी तक टीम में हैं, कप्तानी करने के लिए भारत का हिस्सा
Mon, 22 Nov 2021 04:59 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 22 Nov 2021 04:59 PM IST
सार
गौतम गंभीर ने कहा है कि रहाणे किस्मत वाले खिलाड़ी हैं जो अभी तक भारतीय टीम में बने हुए हैं। कोहली के न रहने पर उन्हें कप्तानी करनी है। इस वजह से उन्हें भारतीय टीम में रखा गया है।
विज्ञापन
गौतम गंभीर और अजिंक्य रहाणे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को किस्मत वाला खिलाड़ी बताया है। उन्होंने कहा कि रहाणे किस्मत वाले खिलाड़ी हैं, जो अभी तक टीम में बने हुए हैं। गंभीर के अनुसार रहाणे को कप्तानी करने के लिए ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में शामिल किया गया है। अजिंक्य न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत की कप्तानी करेंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कप्तानी करते हुए भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है, जिसका पहला मैच 25 नवंबर से कानपुर में शुरू होगा। इस मैच में भारत की कप्तानी की जिम्मेदारी रहाणे के कंधों पर होगी। गंभीर का मानना है कि रहाणे को टीम में रखने का एकमात्र मकसद यही है कि वो कोहली की मौजूदगी में कप्तानी कर सकें।
रोहित हो सकते थे कप्तान
टी-20 वर्ल्डकप के बाद विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज और पहले टेस्ट से आराम लिया है। टी-20 में अब रोहित भारत के नियमित कप्तान बन चुके हैं। वहीं विराट की गैरमौजूदगी में उन्हें ही पहले टेस्ट में भारत का कप्तान बनाया जा सकता था, लेकिन उन्हें भी टेस्ट सीरीज से आराम दे दिया गया और उपकप्तान रहाणे को कप्तान बनाया गया। हालांकि विराट दूसरे टेस्ट से मैदान पर लौटेंगे और भारत की कप्तानी करेंगे।

गौतम गंभीर स्टार स्पोर्ट्स के शो गेम प्लान में टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप चुन रहे थे। इसी समय उन्होंने रहाणे के ऊपर यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वो केएल राहुल और मयंक अग्रवाल से पारी की शुरुआत कराना चाहेंगे और शुभमन गिल से चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कराएंगे। गंभीर के अनुसार राहुल ने इंग्लैंड में पारी की शुरुआत की थी। इस वजह से भारत में भी उनसे ही ओपनिंग करानी चाहिए।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रहाणे तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज
इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करते हुए रहाणे ने 57.20 के औसत से 286 रन बनाए हैं। उनसे ज्यादा रन सिर्फ दीपक हूडा और तन्मय अग्रवाल ने बनाए हैं, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने उनसे ज्यादा पारियां खेली हैं। रहाणे ने इस टूर्नामेंट में पांच मैच खेले, जबकि हूडा ने छह और अग्रवाल ने सात मैच खेलकर 334 रन बनाए। इससे पहले रहाणे ने अपनी कप्तानी में शतक लगाकर भारत को जीत दिलाई थी और ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया ऐतिहासिक सीरीज जीती थी। वहीं कई अहम मैचों में उन्होंने भारत को हार से बचाया है। साथ ही भारत की जीत में भी उनका योगदान ठीक-ठाक है।