फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam gambhir quick helped to a women cricketer coach arrested for sexual harassment

महिला क्रिकेटर का यौन उत्पीड़न करता था कोच, खबर मिलते ही गौतम गंभीर ने दिलाया इंसाफ

Thu, 16 Jan 2020 08:14 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 16 Jan 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
Gautam gambhir quick helped to a women cricketer coach arrested for sexual harassment
गौतम गंभीर - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर राजनीति में उतरते ही आम लोगों की फरियाद खूब सुन रहे हैं। साथ ही साथ उनकी मदद भी कर रहे हैं। इसकी एक बानगी बुधवार को देखने को मिली। 

विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में एक महिला क्रिकेटर ने ट्विटर पर उनसे मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद गंभीर ने उस लड़की की मदद की। गंभीर के मदद का नतीजा ये हुआ कि लड़की से शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी अब जेल की हवा खा रहा है। 

विज्ञापन

बता दें कि गंभीर ने आरोपी क्रिकेट कोच को जेल भिजवाने की बात खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, 'कुछ दिन पहले एक लड़की ने मुझसे संपर्क साधकर बताया कि उसका कोच उसके साथ शारीरिक शोषण कर रहा है। अब वो आरोपी जेल की सलाखों के पीछे है। अब लड़की को उन कड़वी यादों से उबरने के लिए मदद दी जा रही है। तुरंत कार्रवाई करने के लिए शुक्रिया माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी और दिल्ली पुलिस। हमें ऐसे राक्षसों के लिए कोई सहनशीलता नहीं रखनी चाहिए।'



ट्वीट में उस महिला क्रिकेटर ने गंभीर से गुहार लगाते हुए लिखा था, 'हेलो सर मैं दिल्ली की एक महिला क्रिकेटर हूं। हमारे कोच मेरा उत्पीड़न कर रहे हैं और उन्होंने मेरे साथ बलात्कार की कोशिश की। वो मुझे धमकी दे रहा है कि अगर मैंने शिकायत की तो वो मेरा करियर बर्बाद कर देगा। मेरी मदद कीजिए सर।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed