फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   gautam gambhir feels bcci does not marketed test cricket well

BCCI से खुश नहीं हैं गौतम गंभीर, IPL को लेकर कही बड़ी बात

Fri, 18 May 2018 10:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 18 May 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
gautam gambhir feels bcci does not marketed test cricket well
gautam gambhir

टीम इंडिया में वापसी की आस लगाए ओपनर गौतम गंभीर का मानना है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टेस्ट क्रिकेट के प्रचार व प्रसार के लिए कुछ खास नहीं किया है। गंभीर का मानना है कि बीसीसीआई ने वन-डे और टी20 क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के लिए अच्छे प्रयास किए, लेकिन टेस्ट क्रिकेट की मार्केटिंग ढंग से नहीं की।

विज्ञापन


गंभीर ने प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय और सीईओ राहुल जोहरी की उपस्थिति में यह बात कही। गंभीर ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट का उस तरह से प्रचार और प्रसार किया जैसा कि उसने वन-डे और टी-20 के मामले में किया। मुझे वेस्टइंडीज के खिलाफ (2011 में) ईडन गार्डन्स पर खेला गया टेस्ट याद है। भारत पहले दिन बल्लेबाजी कर रहा था और केवल 1000 लोग स्टेडियम में मौजूद थे।' 
विज्ञापन


गंभीर ने आगे कहा, 'कल्पना कीजिए कि वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण खेल रहे हों और केवल 1000 दर्शक मौजूद हों।' वहीं ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को लगता है कि टेस्ट क्रिकेट दूसरी श्रेणी के शहरों में आयोजित किया जाना चाहिए, लेकिन गंभीर को यह समाधान नहीं लगता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की तरफ से 58 टेस्ट और 147 वन-डे खेलने वाले गंभीर ने कहा, 'मैं नहीं जानता, लेकिन कुछ गड़बड़ी हुई है। हो सकता है कि उन्हें टी-20 और वन-डे में कटौती करनी पड़े।' गंभीर का मानना है कि टेस्ट मैचों से पहले सीमित ओवरों के मैच खेलने से थोड़ी मदद मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed