फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir Explains Why India's Win Over Sri Lanka Is More Convincing Than Pakistan

Asia Cup: पाकिस्तान को हराने से ज्यादा बड़ी है श्रीलंका पर जीत, जानें पूर्व क्रिकेटर ने क्यों कही यह बात?

Wed, 13 Sep 2023 10:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 13 Sep 2023 10:13 PM IST
सार

भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया था। रनों के लिहाज से यह पाकिस्तान पर भारत की सबसे बड़ी जीत थी। हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर का मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ 41 रन की जीत ज्यादा अहम थी। 

विज्ञापन
Gautam Gambhir Explains Why India's Win Over Sri Lanka Is More Convincing Than Pakistan
भारत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2023 में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक था। इस मुकाबले ने कई बार करवट ली और अंत में टीम इंडिया ने 41 रन के अंतर से जीत हासिल की। हालांकि, स्कोरबोर्ड में देखकर ऐसा लगता है कि भारत के लिए यह आसान जीत थी, लेकिन ऐसा नहीं था। भारत की जीत में गेंदबाजों का योगदान बेहद अहम था। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने कई बार साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने हर बार अहम मौकों पर विकेट लिए और अपनी टीम को जीत दिलाकर फाइलन का टिकट भी हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, शुभमन गिल के आउट होने के बाद टीम मुश्किल में आ गई। दुनिथ वेलालगे और चरिथ असालंका ने नियमित अंतराल में विकेट लिए। वेलालगे ने पांच और असालंका ने चार विकेट लेकर टीम इंडिया को 213 रन पर रोक दिया। यह लक्ष्य श्रीलंका के लिए बहुत मुश्किल नहीं था, लेकिन पहले तेज गेंदबाजों ने तीन अहम विकेट लिए। इसके बाद कुलदीप और जडेजा ने अहम साझेदारियां तोड़कर भारत को जीत दिला दी। हार्दिक को सिर्फ एक विकेट मिला, लेकिन उनकी गेंदबाजी इससे कहीं बेहतर थी। 
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए धनंजय डी सिल्वा, डुनिथ वेलालगे और चरिथ असालंका की दमदार पारियों से श्रीलंका को मजबूती मिली, लेकिन भारत ने जीत के लिए धैर्य बनाए रखा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार गौतम गंभीर ने श्रीलंका पर भारत की जीत को पाकिस्तान से भी ज्यादा अहम बताया। भारत ने सोमवार को पाकिस्तान को 228 रनों से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतम गंभीर ने कहा, "मेरे लिए यह जीत पाकिस्तान से ज्यादा अहम थी। हमने पाकिस्तान के खिलाफ 228 रनों से जीत हासिल की, लेकिन इस जीत से उन्हें काफी आत्मविश्वास मिलेगा। बल्लेबाजों के बारे में कोई संदेह नहीं था। चोट के बाद जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर हमेशा संदेह था। आपको कुलदीप और अन्य गेंदबाज मिलकर कैसा प्रदर्शन करते हैं यह देखना था। इस विकेट पर 217 रन का बचाव करना बड़ी बात है। परिस्थितियां भी इतनी आसान नहीं थीं। मुझे पता है कि विकेट से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल रही थी, लेकिन पहली पारी में गेंदबाजों को ज्यादा मदद थी।"

गंभीर ने कहा कि श्रीलंका जैसी टीम जो स्पिन को बहुत अच्छा खेलती है, उसके खिलाफ यह जीत टीम को आत्मविश्वास देगी। उन्होंने कहा "श्रीलंका के खिलाफ 217 रनों का बचाव करते हुए, वे स्पिन के खिलाफ खेलने वाली वास्तव में अच्छी टीम हैं। इससे उन्हें फाइनल और फिर विश्व कप में जाने के लिए बहुत आत्मविश्वास मिलेगा। क्योंकि जिस क्षण आपके जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने आक्रामकता शुरू की, मुझे लगता है कि इससे कप्तान को बहुत आत्मविश्वास मिलता है।'' 


चार अंकों के साथ फाइनल में प्रवेश करने वाला भारत रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में या तो श्रीलंका या पाकिस्तान से भिड़ेगा। गुरुवार को अहम मुकाबले में श्रीलंकाई टीम का सामना पाकिस्तान से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed