फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौतम गंभीर ने संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया कब लेंगे रिटायरमेंट

Wed, 17 Oct 2018 08:35 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir big statement over retirement

2011 विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे गौतम गंभीर लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं। गंभीर के नाम लगातार पांच टेस्ट में (2009-10) शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। यह कारनामा करने वाले वे एकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं। मगर अब टीम में अब उनकी वापसी लगभग असंभव ही नजर आ रही है। बावजूद इसके उनका अभी संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है।

Gautam Gambhir big statement over retirement

मंगलवार को इस मुद्दे पर बात करते हुए 37 वर्षीय इस खिलाड़ी ने कहा कि उन्हें क्रिकेट से खुशी मिलती है। जिस दिन लगेगा कि खेल के साथ लगाव खत्म हो गया है, तो मैं खुशी-खुशी संन्यास ले लूंगा। गंभीर ने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच इंग्लैंड के खिलाफ 2016 में खेला था।

Gautam Gambhir big statement over retirement

पेशेवर क्रिकेट में संतुष्टि को लेकर उन्होंने कहा, 'आप हमेशा कुछ और बेहतर करना चाहते हैं। आपकी यात्रा कहीं खत्म नहीं होती। जब मुझे लगेगा कि अब करने को कुछ नहीं है तो उसके बाद खेल नहीं पाऊंगा। मुझे अपने करियर में अभी बहुत कुछ हासिल करना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Gautam Gambhir big statement over retirement
- फोटो : twitter

गंभीर ने कहा, 'मैं लगातार रन बनाना चाहता हूं। मुझे लगता है कि रन बनाना, मैच जीतना, ड्रेसिंग में रूम में खुशी-खुशी लौटना अच्छा लगता है। हमेशा कुछ न कुछ नया करने को बचा रहता है। नई उपलब्धि हासिल करनी होती है। इसी से हमारे अंदर कड़ी मेहनत और आगे बढ़ने का जुनून आता है।'

विज्ञापन
Gautam Gambhir big statement over retirement

2003 में पहला वनडे और 2011 में टेस्ट डेब्यू करने वाले गंभीर ने अपना पिछला टेस्ट नवंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ, वनडे भी इंग्लैंड के खिलाफ 2013 और टी-20 पाकिस्तान के खिलाफ 2012 में खेला था। उन्होंने रविवार को विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में दिल्ली की ओर से खेलते हुए हरियाणा के खिलाफ शतक लगाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed