{"_id":"5e1caa788ebc3e880969078c","slug":"gautam-gambhir-believes-virat-kohli-is-a-far-better-batsman-than-steve-smith-in-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'स्टीव स्मिथ की तुलना में विराट कोहली बेहतर बल्लेबाज'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'स्टीव स्मिथ की तुलना में विराट कोहली बेहतर बल्लेबाज'
Mon, 13 Jan 2020 11:08 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
विराट स्मिथ
- फोटो : social media
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि जहां तक सीमित ओवरों के क्रिकेट की बात है तो स्टीव स्मिथ की तुलना में विराट कोहली कहीं अधिक बेहतर बल्लेबाज हैं। कोहली ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 43 शतक की मदद से 11000 से अधिक रन बनाए हैं जबकि स्मिथ आठ शतक से अब तक 4000 रन के करीब ही पहुंचे हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तीन मैचों की सीरीज के पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से पूर्व गंभीर ने कहा, 'सीमित ओवरों के क्रिकेट में स्टीव स्मिथ की तुलना में विराट कोहली कहीं अधिक बेहतर है। दोनों के बीच कोई तुलना नहीं है। मैं सीमित ओवरों के क्रिकेट में कोहली की स्मिथ से तुलना नहीं करूंगा। मैं असल में देखना चाहता हूं कि स्मिथ किस क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'वह उन्हें चौथे नंबर पर उतारेंगे या तीसरे नंबर पर मौका देंगे और (मार्नस) लाबुशाने को चौथे नंबर पर भेजेंगे।' गेंदबाजी विभाग में गंभीर का मानना है कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी अपनी गति से मंगलवार को शुरू हो रही वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।
विज्ञापन