{"_id":"5c0691afbdec2241822eea9b","slug":"gautam-gambhir-announces-his-retirement-from-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप के हीरो गौतम गंभीर ने क्रिकेट से लिया संन्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व कप के हीरो गौतम गंभीर ने क्रिकेट से लिया संन्यास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Dec 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
गौतम गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के धांसू ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। गौतम गंभीर के संन्यास की जानकारी ईएसपीएल क्रिकइन्फो ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। गंभीर ने इस दौरान कहा कि वह 15 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर पर अब विराम लगाना चाहते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि गौतम गंभीर टीम इंडिया का वही सितारा है जिसके दम पर भारत ने दो विश्व कप अपने नाम किए हैं। साल 2011 में गौतम गंभीर ने श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप फाइनल में 97 रन की पारी खेलकर भारत को विश्व चैंपियन बनाया था।
विज्ञापन
वहीं साल 2007 में हुए पहले टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भी गंभीर सर्वाधिक स्कोर करने वाले बल्लेबाज थे। गंभीर ने टीम इंडिया की तरफ से पारी का आगाज करते हुए 75 रन बनाए थे और भारत वर्ल्ड चैंपियन बना था।
विज्ञापन
Indian batsman Gautam Gambhir: After more than 15 years of cricket for my country, I want to retire from playing this beautiful game. pic.twitter.com/6OjThBsUKC
— ANI (@ANI) December 4, 2018