{"_id":"5b36906d4f1c1b684d8b92d4","slug":"gautam-gambhir-along-with-rahul-sanghvi-voted-on-third-day-of-ddca-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसीए चुनावों में तीसरे दिन पड़े 687 वोट, पूर्व क्रिकेटर गंभीर और सांघवी ने भी डाले वोट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डीडीसीए चुनावों में तीसरे दिन पड़े 687 वोट, पूर्व क्रिकेटर गंभीर और सांघवी ने भी डाले वोट
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
gautam gambhir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीसीए चुनावों के तीसरे दिन शुक्रवार को एनडीएमसी सभागार में सबसे ज्यादा 687 वोट पड़े। चुनाव के तीसरे दिन भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और राहुल सांघवी और बीजेपी के विश्वास नगर से विधायक ओपी शर्मा भी वोट डालने आए।
विज्ञापन
तीनों दिनों को मिलाकर अब तक कुल 1777 मत डाले जा चुके हैं। पत्रकार रजत शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मदन लाल के अध्यक्ष पद की होड़ में
विज्ञापन
होने से यह चुनाव बहुत हाई प्रोफाइल हो गया है। चार दिवसीय डीडीसीए चुनावों के चौथे और अंतिम दिन शनिवार को वोट डीडीसीए के फिरोजशाह कोटला स्थित मुख्यालय में डाले जाएंगे।
विज्ञापन
चौथे और अंतिम दिन एक हजार से ज्यादा वोटरों के आने की उम्मीद है और इसी के साथ डीडीसीए में विभिन्न पदों का चुनाव सम्पन्न हो जाएगा। डीडीसीए चुनावों में कुल 3800 मतदाता हैं।
चुनावों में पहली बार ईवीएम का इस्तेमाल किए जाने से हर दिन मतदाताओं की तादाद बढ़ती जा रही है। डीडीसीए के इन चुनावों में अध्यक्ष पद सहित विभिन्न पदों के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 2 जुलाई को नतीजों के आने के साथ होगा।