फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gary Kirsten said india should have played with an extra batsman

गैरी कर्स्टन ने गिनाई टीम इंडिया की एक और गलती, कही ये बड़ी बातें

Tue, 23 Jan 2018 02:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
Gary Kirsten said india should have played with an extra batsman
Gary Kirsten

टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली हार की असली वजह सामने रखी है। टीम इंडिया की चयन प्रणाली पर सवाल दागते हुए कर्स्टन ने कहा कि केप टाउन और सेंचुरियन में टीम को एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतरना चाहिए था। टीम इंडिया की मजबूती उसकी बल्लेबाजी है, जिसके दम पर वो विपक्षी टीम के फर्राटा गेंदबाजों पर दबाव बना सकते थे।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में कर्स्टन ने कहा, 'टीम के गेंदबाज 20 विकेट लेकर हमें मैच जीतने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन बल्लेबाजों द्वारा स्कोरबोर्ड पर लगाए रन हमेशा विपक्षी टीम पर दबाव को बरकरार रखते हैं। द. अफ्रीका की कंडीशन में खेलना हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती रहती है। इसके लिए टीम को अपनी मजबूत बल्लेबाजी पर ज्यादा विश्वास दिखाना होगा।'
विज्ञापन


कर्स्टन ने कहा कि टेस्ट फॉर्मेट में स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों को टीम में जगह देना बहुत जरूरी होता है। इसलिए कोशिश करें कि इस फॉर्मेट का कोई भी इनफॉर्म खिलाड़ी प्लेइंग 11 से बाहर न हो। गौरतलब है कि टीम मैनेजमेंट ने टेस्ट के माहिर खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे को बाहर बिठाकर केएल राहुल पर ज्यादा विश्वास दिखाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed